शाहजहाँपुर की मिर्जापुर थाना पुलिस ने किन्नर समाज के लोगों पर जानलेवा फायरिंग के चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोलाघाट पुल के पास रामगंगा नदी किनारे से आदेश उर्फ धीरू तिवारी (शाहजहाँपुर) और अताब अली (बदायूं) को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो अवैध .315 बोर तमंचे, तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 को सोनम किन्नर और राहुल पर फायरिंग कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मुख्य आरोपियों के कहने पर घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस का कहना है कि वारदात की साजिश पहले से रची गई थी और आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराए गए थे। बरामदगी के आधार पर आयुध अधिनियम सहित अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

संवाददाता रुखसार खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks