की तैयारियां परखी गईं
शाहजहाँपुर के तहसील कलान स्थित रामगंगा घाट पर 4 अगस्त को 08वीं वाहिनी एनडीआरएफ ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), पुलिस, पीएसी, स्वास्थ्य विभाग व अन्य एजेंसियों के साथ संयुक्त रूप से जल आपदा आधारित टेबल टॉप एक्सरसाइज (TTEx) और फ्लड वाटर रेस्क्यू (FWR) मॉक ड्रिल आयोजित की। अभ्यास का उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदा में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव तैयारियों का परीक्षण करना था। निरीक्षक/जीडी शिवकली धुर्वे के नेतृत्व में 32 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम ने भाग लिया। मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन संचालन केंद्र सक्रिय किया गया, इंसिडेंट कमांड पोस्ट स्थापित कर रबर बोट के माध्यम से रामगंगा घाट क्षेत्र में फंसे चार लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया। बाद में आयोजित डिब्रीफिंग में बचाव अभियान के अनुभव, चुनौतियों और समन्वय पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, होमगार्ड, आपदा मित्र, स्थानीय गोताखोर व ग्रामीणों सहित 118 लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks