शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के सांसद अरुण सागर ने नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड चेयरमैन से मुलाकात कर जिले से जुड़ी रेल परियोजनाओं और जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पत्र सौंपकर डभौरा रेलवे क्रॉसिंग (TLH 334B), मीरानपुर कटरा रेलवे क्रॉसिंग (341C) और कसरक रेलवे क्रॉसिंग (342 Spl) पर निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिजों (आरओबी) का कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की।
सांसद ने कहा कि इन तीनों आरओबी का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन रेलवे लाइन के ऊपर का हिस्सा लंबे समय से अधूरा पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुरादाबाद मंडल के अधिकारियों की उदासीनता के कारण कार्य में अनावश्यक देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को वह लोकसभा में नियम 377 के तहत भी उठा चुके हैं तथा डीआरएम मुरादाबाद से कई बार फोन और व्यक्तिगत मुलाकात के माध्यम से कार्य शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि अधूरे ओवरब्रिजों के कारण लोगों को 10 से 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। सड़क बंद होने से दोपहिया वाहनों का आवागमन भी प्रभावित है। सांसद ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से इन परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks