रामपुर से इक़बाल खान कि रिपोर्ट 03.08.2026 को वादी की लिखित तहरीर बावत अज्ञात व्यक्ति द्वारा गौवंशीय पशु की हत्या कर पशुओं के अवशेष तालाब किनारे डाल देने के संबंध मे थाना गंज पर मु0अ0सं0 153/2026 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट पंजीकृत किया गया था । श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन मे दिनांक 03/04.07.2026 को थाना गंज एवं एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा गश्त/चैकिंग के दौरान ग्राम इन्ड्रा नहर की ओर से आने वाले रास्ते से दो संदिग्ध बाइक चालक को रोकने का प्रयास किया गया । उक्त मोटरसाइकिल चालक नहर किनारे कच्चे रास्ते से बाइक लेकर भागने लगे एवं बाइक स्लिप होकर गिर गये । जिनके द्वारा स्वंय को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी । थाना गंज पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में अभियुक्तगण 1.दानिश पुत्र अफसर अली 2.जावेद उर्फ सलमान पुत्र लियाकत पैर में गोली लगने से घायल हो गये, थाना गंज पुलिस द्वारा घायल अभियुक्तो को उचित उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया 3. मौहम्मद मलिक कुरैशी पुत्र शौकत अली को मौके से गिरफ्तार किया गया । तथा अभियुक्त 4. आरिफ पुत्र भूरा उर्फ अतीक निवासी बंगला आजाद खा थाना कोतवाली जनपद रामपुर रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी बरामदगी हेतु प्रयास जारी है । अभियुक्तो के कब्जे से 02 नाजायज तमंचा 315 बोर 03 खोका कारतूस कारतूस 315 बोर 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक मोटरसाईकिल अपाचे रंग काला,एक मोटरसाईकिल हीरो पेशन प्रो रंग काला बिना नम्बर प्लेट,गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए । पुलिस मुठभेड़/बरामदगी के आधार पर थाना गंज पर मु0अ0स0-154/26 धारा-109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी Post Views: 17 Post navigation सनी देओल पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं, जहां उन्हें लोग खरी-खोटी सुना रहे हैं।