आज पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिले के एसएसपी श्री अनुराग आर्य सहित एसपी ट्रैफिक श्री मोहम्मद अकमल खान, एसपी साउथ श्रीमती अंशिका वर्मा, सीओ थर्ड श्री शिवम आशुतोष, डीएसपी श्रीमती पुष्पा सिंह, सीओ एलआईयू श्री विजय सिंह राणा एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. किरण देवी द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गाया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत एवं स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों द्वारा ग्रुप सॉन्ग एवं ग्रुप डांस की शानदार प्रस्तुतियां भी दी गईं।
इस अवसर पर एसएसपी श्री अनुराग आर्य द्वारा अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को अकादमिक प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा, अनुशासन और देश के प्रति जिम्मेदारी के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश दिया।
कार्यक्रम के उपरांत एसएसपी महोदय द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया। इसके साथ ही सभी अतिथियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. किरण देवी ने मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथिगण का आभार व्यक्त किया तथा समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
“देशभक्ति, शिक्षा और संस्कारों से सशक्त विद्यार्थी ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं।” 🇮🇳🌿

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks