Day: August 18, 2026

गोरखपुर में बारिश के कारण सब्जियों के दामों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, जहां प्याज और भिंडी महंगी हुई हैं। वहीं, बैंगन, फूलगोभी और पत्तागोभी के दामों में गिरावट से उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली है।

कानपुर पुलिस ने 15.3 किलोग्राम चरस के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। सरगना नेपाल से चरस लाकर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक सप्लाई करता था, जिसने बहन की शादी के लिए लिए गए कर्ज चुकाने को यह धंधा शुरू किया था।

कानपुर के बंगाली मोहाल में वर्षा के बाद आठ दशक पुराना जर्जर मकान ढह गया, गनीमत रही कि परिवार समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि घर में स्थापित देवी मां की मूर्ति मलबे के बावजूद सुरक्षित पाई गई।

You missed

Enable Notifications OK No thanks