*जिलाधिकारी ने जनपद में पर्याप्त मात्रा में चीनी की उपलब्धता एवं चीनी के बढ़ते दामों के सम्बन्ध में की बैठक*

*जनपद में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता, बढ़ते दामों पर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश*

*चीनी के थोक विक्रेता 400 मीट्रिक टन से अधिक स्टॉक नहीं रखेंगे-जिलाधिकारी*

*चीनी की कालाबाजारी और अनियमित भंडारण पर होगी नियमानुसार कार्रवाई-जिलाधिकारी*

बरेली, 22 अगस्त। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जनपद में पर्याप्त मात्रा में चीनी की उपलब्धता एवं चीनी के बढ़ते दामों के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा चीनी के थोक विक्रेताओं से चीनी के स्टॉक की कमी व बढ़े हुए दामों के सम्बन्ध में जानकारी की गयी, जिस पर चीनी के थोक विक्रेतओं द्वारा अवगत कराया गया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा चलने के कारण बृहस्पतिवार से चीनी की गाड़ियों को शहर में स्थित उनके दुकान/गोदाम में गाड़ियां आने-जाने में समस्या हो रही है और जिस कारण कई दिन तक चीनी से भरी गाड़ियां पहुंच नहीं पाती है।

जिलाधिकारी द्वारा उदाहरण दिया गया कि जनपद में आवश्यक वस्तुओं से भरी गाड़ियां, गैस से भरी गाड़ियों तथा ईंधन टैंकरों को सुचारू रूप से निर्धारित स्थल पर पहुंचने में कोई रूकावट नहीं हो रही है, इसी प्रकार चीनी से लदी गाड़ियों को भी पहुंचने में कोई रूकावट नहीं आयेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी थोक विक्रेता भारत सरकार की गाइडलाईन एवं शासनादेशानुसार 400 एम०टी० से ज्यादा मात्रा में चीनी का स्टॉक का भण्डारण नहीं करेगा यदि जांच में शासनादेश का उल्लंघन पाया जाता है तो ऐसी स्थिति में नियमानुसार उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने थोक चीनी विक्रेताओं को यह भी निर्देश दिए कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए उनके नियमित व्यापारी को पूर्व की मांगों से अधिक मात्रा में मांग के अनुसार चीनी नहीं दिया जायेगा, जिस भी व्यापारी को जिस मात्रा में चीनी दिया जाये उसका विवरण रजिस्टर में अवश्य अंकित किया जाये।

बैठक में थोक चीनी विक्रेताओं द्वारा बताया गया कि जनपद में चीनी के स्टॉक की कोई कमी नहीं है। चीनी के थोक विक्रेताओं से चीनी के खुदरा एवं थोक मूल्य के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को बताया गया। फरीदपुर चीनी मिल के जी०एम० द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 21 अगस्त को उनके स्टॉक में कुल 56330 कुंतल चीनी उपलब्ध थी, उपलब्धता के सापेक्ष दिनांक 21 अगस्त को कुल 800 कुंतल चीनी की थोक बिक्री 6000/- रूपये प्रति कुंतल की दर से थोक व्यापारियों को दिया गया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) संतोष कुमार सिंह, सहायक चीनी आयुक्त नेहा त्रिवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह, जिला गन्ना अधिकारी डी0के0 सैन, जिला खाद्य विपणन अधिकारी अतुल वशिष्ठ, समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक/क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/वपणन निरीक्षक, चीनी के थोक विक्रेतागण उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks