15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह — बरेली

राष्ट्रीय जगत पत्रकार संघ के नेतृत्व में जिला बरेली कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन

आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय जगत पत्रकार संघ के नेतृत्व में जिला बरेली कार्यालय पर देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक यातायात श्री मोहम्मद अकमल खान ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत उपस्थित सभी पदाधिकारियों, पत्रकारों एवं सदस्यों ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया।
समारोह के दौरान देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और पत्रकारिता की स्वतंत्रता के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्र भारत में पत्रकारिता लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और पत्रकारों का दायित्व है कि वे निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा करें।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष रईस खान, प्रदेश महासचिव पवन कुमार ,मंडल उपाध्यक्ष मंजूर अली, जिला उपाध्यक्ष वीर पाल , सत्येन्द्र प्रताप सिंह, पूनम राठौड़,
फैजान रजा
मोहम्मद शान
मोहम्मद काव्य
शानू
अलीम बैग
नवाब सिंह
कमर
ओवैस रजा
आदिल
कासिम रजा
मोहम्मद काशिफ
सन्नी
मोबीन
मो. आफाक
नफीस अहमद चिश्ती
आशु खान लीगल एडवाइजर
सहित राष्ट्रीय जगत पत्रकार संघ से जुड़े पदाधिकारी, सदस्य एवं बरेली पत्रकार समूह के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय जगत पत्रकार
संघ परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks