रामपुर -भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे *‘हर घर तिरंगा अभियान’* के अंतर्गत आज रामपुर नगर में भव्य तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया।

पदयात्रा *अंबेडकर पार्क से प्रारंभ होकर गांधी समाधी* तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में रामपुर नगरवासी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

पदयात्रा के मुख्य अतिथि नगर विधायक श्री *आकाश सक्सेना* रहे। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रभारी *श्री राजा वर्मा*, *जिलाध्यक्ष श्री हरीश गंगवार*, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता एवं श्री दीपक गुप्ता, कुंवर बहादुर राजपूत, विवेक रुहेला, अनु सक्सेना, भव्य उप्पल, कमल लोधी, राजू सुमन, मनु सक्सेना सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

तिरंगा पदयात्रा के दौरान हाथों में लहराते तिरंगे और *‘भारत माता की जय*’ तथा *‘वंदे मातरम्’* के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया। देशभक्ति के गीतों ने भी यात्रा में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का माहौल बना दिया।
समापन पर नगर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ देश के प्रति सम्मान, गौरव और राष्ट्रभक्ति की सामूहिक अभिव्यक्ति है। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा की प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहिए।

पदयात्रा में शामिल रामपुर नगरवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 *रामपुर से संवाददाता इकबाल खान*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks