*अदनान मियाँ से दुआएं लेकर रुख़सत हुए ज़ायरीन* *बड़ी तादाद में लोग हुए मुरीद* बरेली। आला हज़रत के 108वें उर्स में बरेली शरीफ़ आए लाखों ज़ायरीन मुरादों से दामन भरकर अपने घरों को लौट रहे हैं। क़ुल शरीफ़ के अगले दिन इतवार को बड़ी संख्या में ज़ायरीन नबीरा-ए-आला हज़रत व ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आरएसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी से आरएसी मुख्यालय “बैतुर्रज़ा पहुंचकर मुरीद हुए मुलाक़ात की अदनान मियाँ से दुआएं लेकर और अगले साल आने की तमन्ना दिल में लेकर वो अपने-अपने घरों को रवाना हुए। तीन दिन लगातार ज़ायरीन की ख़िदमत में जुटे रहने के बावजूद आरएसी की टीम ज़ायरीन की वापसी को आसान बनाने के लिए जुटी रही। बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों तक उन्हें पहुंचाने के लिए आरएसी हेल्पलाइन जारी रही। सुबह से ही आरएसी मुख्यालय “बैतुर्रज़ा” पर ज़ायरीन की भीड़ लगी रही। देश के अलग-अलग इलाक़ों से उर्स-ए-रज़वी में आए अक़ीदतमंदों ने हज़रत अदनान रज़ा क़ादरी से मुरीद हुए मुलाक़ात की, दुआएं लीं और अपने शहरों व गांवों का दौरा करने की गुज़ारिश की। अदनान मियाँ ने ज़ायरीन को जाते-जाते भी ईमान और अक़ीदे की हिफ़ाज़त की ताकीद की। उन्होंने कहा कि आला हज़रत से सच्ची मुहब्बत यह है कि अपने घरों में दीनी माहौल पैदा किया जाए और दिलों में इश्क़-ए-रसूल को बसाया जाए। मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने कहा कि उर्स में सहयोग के लिए विभागों की सराहना करते हुए कहा कि बिजली सप्लाई सहित जहां-जहां कमियां रह गईं उनकी समीक्षा कर अगले साल की बेहतर तैयारी करनी चाहिए। मीडिया प्रभारी हनीफ रज़ा अजहरी *ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी आर ए सी दरगाह आला हज़रत बरेली शरीफ Post Views: 34 Post navigation लाखों अकीदतमंदों ने अपने पेशवा आला हज़रत की बारगाह में किया खिराज पेश।* विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर बवाल, पुलिस ने किये मौके से लाठी-डंडे बरामद,