*दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जे से परेशान पीड़ित महिला ने कलेक्ट्रेट गेट पर खुद पर और बेटी पर उड़ेल लिया पेट्रोल* पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाकर दोनों को हिरासत में लिया बरेली पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। थाना कैंट क्षेत्र के ग्राम मानपुर चिकिटिया की रहने वाली पीड़िता कमलेश पत्नी नरेश पाल सिंह और उनकी बेटी ने बुधवार समय 10:47 मिनट को बरेली कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार पर ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल) छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। कलेक्ट्रेट परिसर में अचानक हुए इस घटनाक्रम से पुलिस मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों व सुरक्षा बलों ने ऐन वक्त पर दोनों को पकड़कर अनहोनी होने से बचा लिया। डीएम बरेली मामले को संज्ञान में लेते हुए थाना कैंट के प्रभारी बुलाया गया निर्देश दिए मामले की जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता कमलेश ग्राम मानपुर चिकिटिया स्थित अपने खेत (गाटा सं. 139, क्षेत्रफल लगभग 4 बिस्वा) की देखरेख करती हैं। पीड़िता के पति मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। आरोप है कि पीड़िता के जेठ राजवीर सिंह और उनके परिवार के अन्य दबंग सदस्य महिला की जमीन पर जबरन अवैध निर्माण व बुनियाद भरवाने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, जब भी वह अपनी जमीन पर जाती हैं, आरोपी गाली-गलौज करते हैं और मारपीट तथा जानलेवा हमले पर आमादा हो जाते हैं। 14 जून को भी जब आरोपियों द्वारा जबरन बुनियाद भरी जा रही थी, तब पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस बुलाई थी। चौकी इंचार्ज और थाना कैंट पुलिस पर गंभीर आरोप पीड़िता का आरोप है कि थाना कैंट व बबिया चौकी इंचार्ज को बार-बार शिकायती पत्र देने के बावजूद दबंगों के खिलाफ कोई ठोस दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई। लगातार चक्कर काटने और पुलिस उपेक्षा से तंग आकर पीड़िता न्याय की उम्मीद खो बैठी। आरोप है कि स्थानीय पुलिस की शह और निष्क्रियता के चलते दबंगों के हौसले बुलंद हैं, जिससे आजिज़ आकर असहाय महिला को अपनी बेटी के साथ कलेक्ट्रेट गेट पर यह आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। संवाददाता नवाब सिंह Post Views: 39 Post navigation आज 11 अगस्त 2026 को भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारी अपने तय सुधा कार्यक्रम के तहत बिलासपुर तहसील परिसर पार्क में हुऎ दरियां बिछाकर बैठ पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में जीएसटी सलाहकार संदीप कुमार से फिरौती वसूलने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।