बरेली। संरक्षक संजीव शर्मा उर्फ दादा एवं जनार्दन आचार्य जी के आशीर्वाद से पीस कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा गुरुवार को पुराना शहर स्थित बाबा बनखंडी नाथ मंदिर के पास कांवड़ियों के स्वागत में पुष्प वर्षा, शीतल जल वितरण, फल वितरण एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने कांवड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा जल एवं फल वितरित किए। इस अवसर पर नदीम इकबाल ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पीस कमेटी ऑफ इंडिया विभिन्न मंदिरों पर कांवड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत करेगी। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी पीस कमेटी के इस प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा। थाना बारादरी के इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह तथा नवादा चौकी प्रभारी कुशल पाल अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks