Author: टीम नार्थ सेंट्रल ऑफ़ इंडिया

नोएडा प्राधिकरण ने यमुना-हरनंदी डूब क्षेत्र में 20 जून तक सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने का निर्देश दिया है।

सीईओ कृष्णा करुणेश ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि ऐसा न होने पर उन्हें उनके क्षेत्र से हटा दिया जाएगा।

टेनिस की दिग्गज बहनें सेरेना और वीनस विलियम्स विंबलडन में डबल्स जोड़ी के रूप में वापसी करेंगी, उन्हें वाइल्ड कार्ड मिला है। दोनों ने साथ मिलकर 14 ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब जीते हैं, जिनमें 6 विंबलडन के हैं।

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने सरकारी विभागों और उपक्रमों में आउटसोर्स भर्तियों पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने इसे मनमाना और भेदभावपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार धन बचत के बहाने बेरोजगारों का शोषण नहीं कर सकती।

फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ने एक आईबी सब-इंस्पेक्टर सिकंदर को गिरफ्तार किया है, जो विदेश में बैठे गैंगस्टरों को उद्यमियों की जानकारी देकर उनसे रंगदारी वसूलने में मदद करता था।

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर 10 जून को जारी धरना-प्रदर्शन पर रोक के आदेश को वापस लेने की मांग की है।

Jharkhand Rajya Sabha Election: निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी का नामांकन भारी विवादों और कांग्रेस के विरोध के बावजूद वैध घोषित करने की सूचना है। अब राज्यसभा की दौड़ त्रिकोणीय हो गई है, जिससे दूसरी सीट के लिए मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

बोधगया के हथियाड गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि बेटी के कोर्ट मैरिज और अन्य विवाद को लेकर घर पर चढ़कर फायरिंग की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना खुटार क्षेत्र में एक वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर निगम मौन, स्वच्छता अभियान पर उठे सवाल। शाहजहांपुर /भीषण गर्मी के बीच शहर में मच्छरों का बढ़ता प्रकोप लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनता जा रहा है।

लोहरदगा के बदला पंचायत में करोड़ों की लागत से बन रहे पीसीसी पथ निर्माण में अनियमितता मिलने पर ग्रामीणों की शिकायत पर काम रोक दिया गया। सहायक अभियंता विशाल मिंज ने जांच के बाद संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया और काम बंद करवा दिया।

You missed

Enable Notifications OK No thanks