मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत 90 हजार लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से प्रथम किश्त के रूप में रू0 900 करोड़ की अनुदान राशि का किया गया अंतरण

जनपद प्रयागराज के 3379 लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत हुए लाभान्वित मा0 मुख्यमंत्री जी ने प्रयागराज जनपद की लाभार्थी श्रीमती अर्चना से किया वर्चुअल संवाद

संगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मा0 कैबिनेट मंत्री, मा0 महापौर एवं मा0 विधायक जी के द्वारा 25 लाभार्थिंयों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया

केन्द्र व प्रदेश सरकार जरूरतमंदों को चिन्हित कर बिना किसी भेद-भाव के उन्हें योजनाओं से करा रही लाभान्वित-मा0 कैबिनेट मंत्री

मा0 मुख्यमंत्री जी के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का कलेक्टेªट स्थित एनआईसी कक्ष में किया गया सजीव प्रसारण

प्रयागराज 16 मार्च

मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत 90 हजार लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से प्रथम किश्त के रूप में रू0 900 करोड़ की अनुदान राशि का अंतरण किया गया, जिसमें जनपद प्रयागराज के 3379 लाभार्थी भी सम्मिलित है। मा0 मुख्यमंत्री जी के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्टेªट स्थित एनआईसी कक्ष में किया गया है। इस अवसर पर एनआईसी कक्ष में मा0 कैबिनेट मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, मा0 विधायक कोरांव श्री राजमणि कोल, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अन्य जनपदों के साथ-साथ प्रयागराज जनपद की लाभार्थी श्रीमती अर्चना-निवासी कुवांडीह सरायइनायत तहसील फूलपुर से भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल संवाद किया तथा उन्हें प्राप्त हो रहे योजनाओं के लाभ के बारे में भी जानकारी प्राप्त की तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होने पर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी। एनआईसी में कार्यक्रम के पश्चात संगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मा0 मंत्री जी, मा0 महापौर एवं मा0 विधायक जी के द्वारा 25 लाभार्थिंयों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मा0 मंत्री श्री नंद गोपाल नंदी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानव के जीवन यापन के लिए मूल आवश्यकताओं में से एक आवास की व्यवस्था हर किसी के लिए हो, सम्मान जनक हो और सुवधा युक्त हो ऐसी सोच मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की है, जिसको मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी प्रदेश में निरंतर आगे बढ़ा रहे है। 2017 से पूर्व हर शहरी के लिए एक पक्का मकान दूर का सपना था, हमारी सरकार जरूरतमंदों को चिन्हित कर बिना किसी भेद-भाव के आवास उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति एक वर्ष के भीतर अपना आवास पूर्ण कर लेता है तो राज्य सरकार की ओर से उसे 10 हजार रुपये इनाम भी दिया जाएगा और अगर वह एकल महिला है तो 20 हजार और अगर वह वरिष्ठ नागरिक अर्थात आयु 60 वर्ष या अधिक है तो उसे 30 हजार रुपये इनाम अलग से दिया जाएगा। जो निर्माण लागत से अलग होगा।

योजना के अन्तर्गत 90 हजार लाभार्थियों के खातें में मा० मुख्यमंत्री जी के कर कमलों द्वारा सिंगिल क्लिक के माध्यम से प्रथम किश्त 1 लाख रूपया प्रत्येक लाभार्थी के खाते में सीधे भेजी गयी। मा0 मंत्री जी ने कहा कि हमें गर्व है कि प्रदेश में और देश में आज एक सशक्त नेतृत्व मिला है जिसके कारण हम एक ओर घर-घर, गाँव, शहर, जिले प्रदेश और देश में चहुमुखी विकास कर रहे हैं वहीं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी आज भारत की आन-बान और शान की धाक है। मा0 मंत्री जी ने डूडा, नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा किए गये इस आवास आवंटन के भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी तथा आवास के लाभार्थियों को बधाई सहित शीघ्र पूर्ण करने की शुभ-कामनाएं दी है।

इस अवसर पर मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने कहा कि आज प्रयागराज के लिए खुशी का दिन है। आज प्रयागराज में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी-2.0 के 3379 परिवारों के खातें में डीबीटी के माध्यम से प्रथम किश्त 1 लाख रूपये भेजी गयी है, जिससे उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। यह मा0 प्रधानमंत्री जी के सकारात्मक सोच का परिणाम है कि आज हर गरीब को पक्का मकान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसके पास अपना पक्का मकान हो और उसमें सभी मूलभूत सुविधाएं हो। उसी को पूरा करने के लिए डबल इंजन की सरकार उनके साथ खड़ी है। आज बिजली, पानी, गैस कनेक्शन की सुविधा, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य सुविधाएं लोगो को मिल रही है।

इस अवसर पर मा0 विधायक कोरांव श्री राजमणि कोल ने कहा कि आज सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ लाभार्थिंयों के खाते में सीधे पैसा भेज रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार आपकी उन्नति, विकास के लिए आपके साथ खड़ी है।

इस अवसर पर पीओ डूडा श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव व अन्य अधिकारीगणों के अलावा सहित काफी संख्या में लाभार्थीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks