निशिथ वमाॅ के नेतृत्व मे कायस्थ पाठशाला के ट्रस्टियो का एक प्रतिनिधी मंडल रजिट्रार से मिलकर कायस्थ पाठशाला में वर्तमान समय में सदस्यता को लेकर भारी अनियमितता एवं मनमाने ढंग से सदस्यता को प्रमाणित करने के लिये प्रत्येक वर्ष वर्तमान अध्यक्ष के सामने प्रस्तुत होने की नई नियमो को बनाया गया है जिसका विरोध कायस्थ पाठशाला के ट्रस्टियों द्वारा कई प्रकरण जिसमे 100 रूपये वाले सदस्यों को मतदान से वंचित किये जाने का प्राविधान तथा अवैध रूप से जमीनों का आबंटन व विक्रय किये जाने, ट्रस्टियों को व्यक्तिगत हर वर्ष अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत होकर जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने एवं अर्न्तजातिय विवाह पर सदस्यों को चुनाव न लड़ने का नियम बनाने आदि जैसे नियम जो सोसायटी व संविधान के प्रतिकूल है इसी संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है। ट्रस्टियों ने ज्ञापन में यह भी कहा कि उपरोक्त अनियमितताओं को रोकने एवं कायस्थ पाठशाला की सम्पत्ति की विस्तृत एवं निष्पक्ष जांच करने के लिये प्राधिकारी नियंत्रक/रिसीवर नियुक्त किया जाये। प्रतिनिधी मंडल के नेतृत्व कर रहे निशिथ वमाॅ ने मिडिया से बात करते हुए कहाँ कि कायस्थ पाठशाला मे मनमाने तरीके से नियमो मे संशोधन किया गया है जो ट्रस्ट तथा कायस्थ समाज के लिए नुकसान दायक है । श्री वमाॅ ने कहाँ कि 100 रू के सदस्य जो लोग बने है उनको वोट देने के अधिकार से वंचित करने वाले संशोधन संविधान के बिरूद है वोट देना लोकतांत्रिक अधिकार है किसी भी सदस्य को वोट देने का अधिकार से वंचित करना अलोकतांत्रिक माना जाता है । उन्होने कहाँ कि भारत पुरूष प्रधान देश है कोइ जरूरी नही है कि पति पत्नी एक ही जाति के हो क्या देश के संविधान मे कोई ऐसा प्रविधान है कि पति पत्नी एक ही जाति के हो तभी लोकसभा विधान सभा या नगर निगम या पचायत का चुनाव लड सकते है ऐसा ब्यवस्था देश के संविधान मे नही है तो ट्रस्ट मे यह संविधान बिरोधी ब्यवस्था ट्रस्ट के नियमावली क्यो। हमने ज्ञापन के माध्यम से मांग किया है कि ट्रस्ट के नियमावली से संविधान बिरोधी ब्यवस्था निरस्त किया जाए साथ ही ट्रस्ट मे भारी अनियमता की जाँच कराकर ट्रस्ट मे रिसीवर नियुक्त करने की मांग किया है। इस अवसर पर श्री निशीथ वर्मा, पी०पी० कुलश्रेष्ठ, अजय श्रीवास्तव, रामू दादा, योगेन्द्र श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, अरूण श्रीवास्तव, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, गोपीकृष्ण श्रीवास्तव, विपिन दादा, राविन श्रीवास्तव, नीरज सिन्हा, मनोज निगम, सतीश सक्सेना तथा अन्य ट्रस्टी प्रतिनिधी मंडल मे शामिल थे। Post navigation आज दिनांक 30 जनवरी, 2026 को शहीद दिवस के अवसर पर सिविल डिफेंस द्वारा विभिन्न स्थलों पर सायरन ध्वनित किया गया जिसके उपरांत उपस्थित जनों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई बेहद फजीलत वाली रात है शबे बारात:अहसन मियां। नौजवान हुड़दंग,शोर-शराबे से बचते हुए इबादत में गुजारे रात:मुफ्ती सलीम नूरी।