आज दिनांक 30 जनवरी, 2026 को शहीद दिवस के अवसर पर सिविल डिफेंस द्वारा विभिन्न स्थलों पर सायरन ध्वनित किया गया जिसके उपरांत उपस्थित जनों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई,प्रतिवर्ष की भांति शहीद दिवस के अवसर पर सिविल डिफेंस प्रयागराज द्वारा माननीय उच्च न्यायालय परिसर इलाहाबाद, कलेक्ट्रेट परिसर, एमएनआईटी तेलियरगंज, चतुर्थ वाहिनी पीएसी ,धूमनगंज, रेलवे स्टेशन रामबाग ,विद्युत वितरण केंद्र सिविल लाइन तथा नैनी क्षेत्र में प्रातः 10:59 बजे 1 मिनट के लिए सायरन ध्वनित किया गया इसके उपरांत विभिन्न स्थलों पर उपस्थित व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रपिता को याद* करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया इसके उपरांत पुनः सायरन 11:02 पर एक आवाज में ध्वनित किया गया, कलेक्ट्रेट परिसर में स्वयं जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मनीष कुमार वर्मा द्वारा तथा समस्त अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित नागरिक सुरक्षा के राकेश कुमार तिवारी सहायक उप नियंत्रक ,नाजिर अजय शंकर श्रीवास्तव उपस्थित स्वयंसेवकों एवं कलेक्ट्रेट कार्मिकों द्वारा मौन धारण करते हुए महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, माननीय उच्च न्यायालय में *रजिस्ट्रार (प्रोटोकॉल )आशीष श्रीवास्तव, शशांक श्रीवास्तव एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा के पर्यवेक्षण में निर्धारित समय पर डिवीजनल वार्डन महेंद्र सक्सेना मनोज सिंह रोहित केसरवानी प्रदीप कुमार के सहयोग से सायरन ध्वनित कराया गया ,जहां माननीय उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिकारीगण सहित माननीय न्यायाधीश गण एवं विद्वान अधिवक्ताओं द्वारा भी 2 मिनट का मौन धारण किया गया सायरन ध्वनित कराने में मुख्य रूप से चीफ वार्डन अनिल कुमार ,महेंद्र सक्सेना ,रोहित केसरवानी, मनोज सिंह, एल. के .अहेरवार, आशीष बाजपेई ,नागेंद्र सिंह , शैलेंद्र कुशवाहा, नितेश द्विवेदी श्री कृष्ण तिवारी राजकुमार गुप्ता अजय कुमार सिंह डॉक्टर सुभाष पांडेय, विद्यासागर आदि ने सहयोग प्रदान किया, कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपिता को भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए अपने विचार व्यक्त किए गए जहां अन्य उपस्थित अधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार रखें। Post Views: 10 Post navigation प्रेस नोट दिनांक-28/01/2026 कमिश्नरेट प्रयागराज में Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण का शुभारम्भ पूरे 01 माह तक चलेगा Student Police Experiential Learning (SPEL) कार्यक्रम कायस्थ पाठशाला में भारी अनियमितता । नियमावली मे मनमानी संशोधन को लेकर सौंपा ज्ञापन, रिसीवर नियुक्त करने की मांग ====================