जिलाधिकारी ने अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध विधिक एवं दण्डात्मक कार्यवाही करने के दिए निर्देश प्रयागराज ईरान-इजराईल एवं मध्य पूर्व के संघर्ष के फलस्वरूप ईंधन की कमी होने सम्बन्धी अफवाहें सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रचारित हो रही है, के दृष्टिगत एल०पी०जी० एवं पेट्रोल/डीजल की सुचारू आपूर्ति के सम्बन्ध में गुरुवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (ना०आ०) श्री विजय शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी श्री सुनील सिंह, पेट्रोल/डीजल तथा एल०पी०जी० के समस्त विक्रय अधिकारी, समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, समस्त पूर्ति निरीक्षक एवं पेट्रोल/डीजल व एल०पी०जी० एसोसियन के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहें। जिला पूर्ति अधिकारी एवं विक्रय अधिकारी डीजल एवं पेट्रोल द्वारा अवगत कराया गया कि सोशल मीडिया पर भ्रमक दुष्प्रप्रचार/अफवाह के कारण पेट्रोल/डीजल के अतिरिक्त मांग के कारण पेट्रोल पम्प पर अनावश्यक भीड़ बढ़ी हुई है। जबकि जनपद के 368 पेट्रोल पम्पों द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति एल०पी०जी० एवं पेट्रोल / डीजल की उपलब्धता बनाये रखने के लिए जिला पूर्ति कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित है, जिसका मोबाइल नम्बर-8299632748, 7388036037,8126271301, 8853522200, 9956591463, 8299033086 है। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में आ रही शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये गये है। Post Views: 11 Post navigation प्रेस विज्ञप्ति राम नवमी पर इलाहाबाद संग्रहालय में काष्ठ निर्मित श्रीराम प्रतिमा एवं ‘रामजन्म’ पाण्डुलिपि प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रयागराज की सरकारी गोशालाओं में कुपोषण का शिकार गोवंश, 61 गोशालाओं की जांच में अफसरों को सिर्फ नौ में मिलीं खामियां