मेरठ के चर्चित छात्रा हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकुश चौधरी के भाई अंकित चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। अंकित पीएसी में सिपाही है और उसकी तैनाती मुरादाबाद में थी। पुलिस ने उसे साक्ष्य छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। पीएसी सिपाही को पहले किया गया था निलंबित पुलिस के अनुसार मामले की जांच के दौरान पीएसी विभाग को पत्र भेजा गया था, जिसके बाद अंकित चौधरी को निलंबित कर दिया गया था। छात्रा के परिजन लगातार उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। अब पुलिस ने उसे साक्ष्य छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। Post Views: 9 Post navigation पटना के पीएमसीएच में 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को समय पर स्ट्रेचर न मिलने से उनकी हालत गंभीर हो गई और वे कोमा में चली गईं। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर ल ..