प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 15 3.2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज डॉक्टर अरुण कुमार तिवारी ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरौता विकास खंड मऊआइमा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिगहिंया विकास खंड सोरांव का औचक निरीक्षण किया ।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरौता पूर्वाह्न 11:00 बजे निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय डॉक्टर सुमन दुबे महिला चिकित्सा अधिकारी, मधुकर श्रीवास्तव फार्मासिस्ट ,ममता स्टाफ नर्स, राजेश प्रताप सिंह वार्ड बॉय ,उपस्थित मिले जयप्रकाश आयुष फार्मासिस्ट का दो दिन का आकस्मिक अवकाश उपस्थित रजिस्टर पर अंकित था, यदि इनका आकस्मिक अवकाश मानव संपदा पोर्टल से स्वीकृत नहीं होगा तो दो दिन का मानदेय बाधित करने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज ने दिया ।अनुज पटेल लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी आरोग्य मेले में रविवार के दिन लगाई जाती है किंतु जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी पहुंचे तभी यह उपस्थित हुए । लेबोरेटरी में भी सामान भी अव्यवस्थित था इनको कठोर चेतावनी दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरौता के आकस्मिक निरीक्षण के समय 18 मरीज देखे जा चुके थे।
तत्पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिगहिंया विकास खंड सोरांव दोपहर 1:00 बजे औचक निरीक्षण में पहुंचे ।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शमी अहमद अनुपस्थित मिले इनका एक दिन का वेतन बाधित करने का आदेश दिया गया। महिला चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुषमा शुक्ला, श्री हरेंद्र लैब टेक्नीशियन, रिंकू देवी एएनएम श्री धर्मेंद्र कुमार वार्ड ब्वाय उपस्थित थे। श्री राकेश फार्मासिस्ट 11:15 बजे के बाद चले गए थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पहुंचने तक कुल 15 मरीज देखे गए थे, जिनमें चार की लैब में जांच की गई थी। स्टाक रजिस्टर मांगने पर देखने को नहीं मिला क्योंकि फार्मासिस्ट जा चुके थे। डिलीवरी रजिस्टर पर मंत्रा आईडी नहीं चढ़ाई जा रही थी। पिछली डिलीवरी 7 मार्च 2026 को अंकित की गई थी ।12 मार्च 2026 तक तीन डिलीवरी और हुई थी जिनका अंकन डिलीवरी रजिस्टर पर नहीं किया गया था। इसलिए एएनएम रिंकू देवी को कठोर चेतावनी दी गई ।मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निरीक्षण के समय उनके साथ उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी श्री अरविंद गुप्ता भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks