जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को एनआईसी सभागार में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सुरवल सहनी, कोराँव खॅाई करछना एवं बालिका विद्यालय कौडिहार प्रयागराज में कक्षा-6,7,8 एवं कक्षा-9 में रिक्त सीटो के प्रवेश परीक्षा सम्बंधी बैठक आहुत की गयी थी। बैठक में प्रवेश परीक्षा सम्बंन्धी प्रश्नपत्र प्राचार्य जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज द्वारा तैयार किया जायेगा, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सुरवल सहनी, एवं बालिका विद्यालय कौडिहार प्रयागराज में छात्र संख्या अत्याधिक होने के कारण नजदीक अन्य विद्यालयो में सेन्टर बनाये जाने का निर्देश दिये गये है तथा जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय खॅाई करछना एवं कोरांव प्रयागराज में उसी विद्यालय में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि निदेशक, समाज कल्याण द्वारा अवगत कराया गया कि जिस जनपद में दिनांक 14.03.2026 एवं 15.03.2026 को उपनिरीक्षक ,नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदो पर सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित होनीं है, उस जनपद में दिनांक 22.03.2026 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी।
अतः जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सुरवल सहनी,कोरांव खॅाई करछना एवं बालिका विद्यालय कौडिहार प्रयागराज में दिनांक 22.03.2026 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks