05 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं 05 महिला मंगल दल को स्पोर्ट्स किट का किया गया वितरण माननीय अतिथिगणों के द्वारा 03 महिलाओं की गोद भराई तथा 02 बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन मिशन शक्ति अभियान के दौरान नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वालंबन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित माननीय सांसद व अन्य अतिथियों के द्वारा विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉलो का किया गया अवलोकन, योजनाओं के बारे में ली गई जानकारी भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने में आधी आबादी की अहम भूमिका-माननीय सांसद माननीय मुख्यमंत्री जी के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण प्रयागराज 8 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2026 के अवसर पर जनपद स्तर पर विकास भवन प्रांगण में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मेधावी बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व महिला मंगल दल को स्पोर्ट्स किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री प्रवीण पटेल, मा0 सांसद, फूलपुर व विशिष्ट अतिथि श्रीमती गीता विश्वकर्मा मा0 सदस्य, राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा व मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम को लाइव प्रसारण के माध्यम से अतिथिगण सहित उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारीगण एवं प्रतिभागियों द्वारा देखा गया। मा0 मुख्यमंत्री जी के लाइव प्रसारण के समाप्ति के उपरांत जनपद स्तर पर मा0 सांसद, फूलपुर एवं मा0 सदस्य, राज्य महिला आयोग द्वारा जनपद की राज्य बोर्ड परीक्षा-2025 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। 05 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं 05 महिला मंगल दल को स्पोर्ट्स किट का वितरण किया गया। मिशन शक्ति अभियान के दौरान नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्य करने वाले 16 विभागों के 90 महिलाओं को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के दौरान सक्रिय भूमिका के लिए पुलिस विभाग तथा महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग के 05 महिला कर्मचारियों को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी बातों को विस्तार से रखा है जिसको आप सभी लोगों ने देखा और सुना।माननीय सांसद जी ने वहां पर उपस्थित सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अलग-अलग क्षेत्र में जो महिलाओं ने उत्कृष्टकार्य किए हैं उनको सम्मानित किया गया है ।माननीय सांसद ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह के माध्यम से खासकर जो ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं हैं उनको भी प्रेरणा मिल रही है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जो 2047 तक विकसित भारत बनाने का सपना है, उनमें खास कर महिला सशक्तिकरण का विशेष योगदान होगा ,कह लीजिए की “आधी आबादी” की अहम भागीदारी होगी l मा० सदस्या श्रीमती गीता विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने इस अवसर पर जनपद की समस्त महिलाओं व बेटियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण की दिशा में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है, जिसका प्रभाव जमीनी स्तर पर भी दिख रहा है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां पूरी तरह से स्वतंत्र रूप से शिक्षा से लेकर विकास के हर क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही हैं। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि जीवन को बेहतर तरीके से जीने के लिए मातृशक्ति का होना आवश्यक हैं। देश की आधी आबादी मातृशक्ति आगे बढ़े तो देश का तेजी के साथ विकास होगा तथा माननीय प्रधानमंत्री जी का जो 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन है वह साकार होगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृशक्तिओं से अपील की कि सभी अपने बच्चों के पोषण, पढाई तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखें। जनपद की स्वयं सहायता समूह की दीदीयां, आशा आगनबाड़ी, एवं सभी सम्बंधित सखियां अपने दायित्वो का निर्वहन करे तथा समाज के हर वर्ग में जाकर योजनाओ का प्रचार प्रसार करें तथा अधिक से अधिक महिलाओ को सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास करें। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज का नेतृत्व करने का आह्वान किया। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाना है l कार्यक्रम के दौरान जनपद में संचालित राजकीय बाल गृहों के बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसकी सराहना मुख्य अतिथिगण तथा उपस्थित अधिकारीगण द्वारा अपने उद्बोधन के दौरान की गई। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकत्री, समूह की महिलाएं, महिला टीचर, स्कूली बच्चे, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) व स्पॉन्सरशिप योजना के लाभार्थी, सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों सहित कुल 600 से अधिक महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मा0 सांसद फूलपुर तथा मा0 सदस्य, राज्य महिला आयोग द्वारा अवलोकन किया गया तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी भी ली गई तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार के स्टॉल के अवलोकन के दौरान 03 महिलाओं की गोद भराई तथा 02 बच्चों का अन्नप्राशन का कार्यक्रम मा0 अतिथिगण के करकमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्रीमती पूजा मिश्रा अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) प्रयागराज, श्रीमती अंजिका मोना शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), श्रीमती कोमिल द्विवेदी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, श्री सर्वजीत सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी व श्री दिनेश सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित महिला एवं बाल विकास के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। Post Views: 9 Post navigation प्रयागराज में अर्बन फ्लड नियंत्रण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना पर मंडल स्तरीय समन्वय बैठक संपन्न जलभराव की समस्या के समाधान हेतु पंपिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना को अनुमोदन प्रेस सूचना ब्यूरो (रक्षा प्रकोष्ठ) भारत सरकार प्रेस विज्ञप्ति प्रयागराज रविवार, 08 मार्च 2026 मिलिट्री हॉस्पिटल प्रयागराज द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन