युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में उपनिदेशक जागृति पांडेय के निर्देशन में “विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026” का जिला स्तरीय आयोजन आज गोल्डन जुबिली हॉल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद शंकर सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

अपने उद्घाटन संबोधन में डॉ. आनंद शंकर सिंह ने कहा कि युवा लोकतंत्र की सशक्त आवाज हैं और ऐसे मंच युवाओं को अपनी विचार शक्ति, तर्क क्षमता एवं नेतृत्व कौशल प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम का मुख्य विषय था – “50 वर्ष आपातकाल के : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” प्रतिभागियों ने निर्धारित समय सीमा में विषय पर प्रभावशाली एवं तार्किक प्रस्तुतियाँ दीं।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित यूथ कनेक्ट सत्र में शुरुआत संस्था के संस्थापक एवं यूथ आइकॉन अभिषेक शुक्ला ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने सामाजिक कार्यों को वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से साझा किया, जिससे युवाओं में शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा और जागरूकता उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षित करना युवाओं की जिम्मेदारी है। चाहे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चे हों या महलों में रहने वाले—हर परिस्थिति में सभी को शिक्षित करना ही विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो सकता है।

निर्णायक मंडल के 5 सदस्यीय जूरी द्वारा प्रतिभागियों का मूल्यांकन पूर्णतः मेरिट के आधार पर किया गया। जूरी में अखिलेश पाण्डेय (सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा), प्रो. शिव हर्ष सिंह, सहायक प्रोफेसर डॉ ० अरविंद मिश्रा, राज्य प्रशिक्षक महेश द्विवेदी तथा यूथ आइकॉन अभिषेक शुक्ला शामिल रहे।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 10 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय यूथ पार्लियामेंट हेतु किया गया, जो विधान सभा, लखनऊ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय संसद सत्र में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम समापन में प्रयागराज के जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा ने चयनित विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
चयनित विजेताओं में टॉप 10 इस प्रकार हैं –

1. वंशिका पाठक
2. अनुपम मौर्या
3. सनिधि शेखर
4. अद्वै राय
5. अभिनय दुबे
6. अभिनव पांडेय
7. प्रशांत त्रिपाठी
8. श्रेया सिंह
9. श्वेतांक अग्रवाल
10. केतन मोदनवाल

कार्यक्रम में विजेताओं को प्रमाणपत्र तथा स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया, प्रबंधन में योगदान करने वाले एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ ० रुचि गुप्ता, डॉ ० शैलेश कुमार यादव, डॉ ० आलोक मिश्रा, डॉ ० गायत्री सिंह, डॉ ० कृष्णा सिंह, डॉ ० रेफ़ाक अहमद को मंच पर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन अमरेश दुबे द्वारा किया गया तथा अदनान खान द्वारा प्रबंधन किया गया। कार्यक्रम आयोजन में स्वाति, केतन, राज, शिव, शौर्य, अभय, निर्मल, आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में अपना योगदान दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks