प्रयागराज, 20 फरवरी – नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया (एनयूजे) प्रयागराज जिला इकाई के पदाधिकारियों ने आज विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर संगठन का वार्षिक कैलेंडर भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। इसके पश्चात एसडीएम सदर अभिषेक सिंह, अपर जिला अधिकारी प्रशासन पूजा मिश्रा, अपर जिला अधिकारी नगर सत्यम मिश्रा, मुख्य राजस्व अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय तथा सहायक सूचना अधिकारी गगन यादव से भी मुलाकात की गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए सकारात्मक पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया। एनयूजे प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों की समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष कुंदन श्रीवास्तव, महामंत्री अखिलेश शुक्ला, उपाध्यक्ष मधुर दरबारी, उपाध्यक्ष सुशांत त्रिपाठी, उपाध्यक्ष धमेद्रं श्रीवास्तव, मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव, सदस्य सलाहकार समीति देवेद्रं शुक्ला, मंत्री अमित श्रीवास्तव, मंत्री आनन्द कुमार निषाद, फोटो जर्नलिस्ट सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया। Post navigation श्री आकाश श्रीनेत्र ने वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (परि.) प्रयागराज का पदभार किया ग्रहण माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में मेगा/ वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन के संबंध में बैठक संपन्न मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन 22 फरवरी को