दिनाँक 20, 21 व 22 फरवरी 2026 को आयोजित मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के अन्तिम दिवस में पुरस्कार वितरण का कार्य सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्री संजय श्रीनेत्र, अध्यक्ष, लोक सेवा आयोग के कर कमलों द्वारा पुरस्कार वितरण सम्पन्न हुआ। प्रदर्शनी प्रतियोगिता में श्री सुरेश कुमार यादव, प्रभारी, मोती लाल उद्यान इकाई, राजकीय उद्यान, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज को सभी वर्गों में ओवरऑल चैपियन हेतु चुनौती कप एवं रू0-21000/- धनराशि मुख्य अतिथि द्वारा दिया गया। सम्पूर्ण प्रदर्शनी के ओवरआल द्वितीय विजेता के रूप में श्री शिव कुमार मौर्या, प्रभारी बैण्ड स्टैण्ड उद्यान इकाई, राजकीय उद्यान प्रयागराज को शील्ड एवं रू0-11000/- धनराशि तथा सम्पूर्ण प्रदर्शनी के तृतीय ओवरआल विजेता के रूप में श्रीमती आकांक्षा पाल, प्रभारी सर्किट हाउस उद्यान इकाई, प्रयागराज को शील्ड एवं रू0-5100/- की धनराशि दिया गया। प्रदर्शनी में जजिंग कार्य करने वाले वैज्ञानिकों एवं पूर्व उद्यान विशेषज्ञों को उनके किये गये विशेष प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संजय श्रीनेत्र, अध्यक्ष, लोक सेवा आयोग द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि प्रदर्शनी में लगे विभिन्न प्रजातियों के फूलों, शोभाकार पौधों, पुष्पों से बनी विभिन्न कलाकृतियॉं लोगों की रचनात्मकता का परिचायक है। यह प्रदर्शनी सिर्फ पुष्प प्रदर्शनी ही नहीं है, यह धैर्य व संघर्ष एवं मेहनत के फल की प्रदर्शनी है। जिस प्रकार बीज, जमीन पर जाने के बाद संघर्ष करते हुए समय पर फल बनता है उसी प्रकार इस प्रदर्शनी में सभी के द्वारा की गयी मेहनत प्रसंस्नीय है। इसके लिए मैं आयोजक एवं प्रदर्शनी से जुडे सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई देता हॅू। प्रदर्शनी में अत्यधिक भारी संख्या में लोगों का आना इस बात का प्रमाण है कि जनपद में कितने अधिक संख्या में उद्यान एवं प्रकृति प्रेमी हैं, मैं सभी को शुभकामनायें देता हॅू। साथ ही अध्यक्ष महोदय द्वारा सुझाव दिये गये है कि प्रदर्शनी को आगामी वर्षों में तीन दिवस से बढ़ाकर पाँच दिवस किया जाये एवं बच्चों की उद्यान से सम्बन्धित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाये। पार्क में विशिष्ट प्रजाति के पौधों का रोपण कराया जाये एवं उद्यान में ऊॅची जगहों पर कैक्टस प्रजातियों के पौधों का रोपण कराकर और खूबसूरत बनाया जाये। डॉ0 वीरेन्द्र सिंह, मुख्य उद्यान विशेषज्ञ द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि अध्यक्ष महोदय द्वारा जो सुझाव दिये गये उन्हें आगामी प्रदर्शनी में शामिल करने का प्रयास करेंगे एवं चन्द्रशेखर आजाद पार्क को और अधिक खूबसूरत बनाये जाने हेतु जो भी सुझाव दिये गये है उन पर शीघ्र ही कार्य किया जायेगा। उनके द्वारा अवगत कराया कि मेरे द्वारा इस प्रदर्शनी में प्रथम बार प्रतिभाग किया गया है लेकिन अत्यधिक भारी संख्या में प्रदर्शनी में जनपद के नागरिकों द्वारा शामिल होने पर मुझे अत्यधिक खुशी हो रही है।
बच्चों में रचनात्मकता का विकास करने के लिए प्रदर्शनी में फोटोग्राफी एवं पेन्टिंग को को भी सम्मिलित किया गया है जिसमें चित्रकला के लिए 08 से 14 आयु वर्ग में प्रथम पुरस्कार कर्णिका तेलियरगंज, प्रयागराज एवं 15 से 25 आयु वर्ग में प्रथम पुरस्कार हुमा अक्श, झूॅसी, प्रयागराज को मिला। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में ओवरआल प्रथम पुरस्कार काजल उपाध्याय, बैंक रोड, कटरा, प्रयागराज को प्राप्त हुआ।

अधीक्षक,राजकीय उद्यान, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज द्वारा बताया गया है कि 26 वर्गों में विभक्त प्रदर्शनी में विजेता प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में रू0-300/-एवं द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेताओं को रू0-200/- नगद के रूप में प्रदान किया गया। जो प्रतिभागी आज पुरस्कार पाने से वंचित रह गये है वे दिनांक-24.02.2026 को प्रातः 10ः00 से 05ः00 बजे के मध्य पुरस्कार से सम्बन्धित विवरण के साथ कार्यालय अधीक्षक, राजकीय उद्यान, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज में उपस्थित होकर अपने पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। जगदीश प्रसाद, अधीक्षक राजकीय उ़द्यान द्वारा अवगत कराया गया कि इस प्रदर्शनी को और बेहतर बनाये जाने हेतु आगामी वर्षों में यथासम्भव उचित प्रयास किये जायेंगे इसके साथ ही प्रदर्शनी के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री वी0 के0 सिंह औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, खुशरूबाग, प्रयागराज द्वारा किया गया।

(जगदीश प्रसाद)
अधीक्षक,
राजकीय उद्यान
प्रयागराज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks