माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा दिनांक 14.03.2026 (शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय परिसर, प्रयागराज से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के न्याय वाहन/ न्याय रथ को हरी झंडी दिखा कर प्रचार का शुभारंभ किया गया। प्रचार वाहन के साथ समस्त बैंकों के प्रबंधकगण व जिला अग्रणी प्रबंधक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा उपस्थित रहे। प्रचार वाहन के साथ पराविधिक स्वयंसेवक ने पूरे शहर में लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर श्री राम प्रताप सिंह राणा अपर जनपद न्यायाधीश, प्रथम, श्री रविकांत नोडल ऑफिसर लोक अदालत/एडीजे, श्री राहुल सिंह अपर जनपद न्यायाधीश,श्रीमती तृषा मिश्रा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रयागराज व श्री शशि कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। दिनांक 14.03.2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार पूरे जनपद में किया गया । समस्त जनमानस से अनुरोध है दिनांक 14.03.2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मुकदमे को चिन्हित कर स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के साथ उपस्थित हो कर उसका निस्तारण कराए। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री शशि कुमार द्वारा प्रदान की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks