बरेली। पीस कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा मस्जिद घोसियान से शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर जल वितरण कर व हिन्दू भाईयों का शोभा यात्रा के आयोजकों का सम्मान करके शुरूआत की गयी, आगे पुराने रोडवेज पर शोभा यात्रा के स्वागत का आयोजन किया गया। एवं तीसरे कैम्प पर पुलिस चौकी पर मुल्जिम समाज द्वारा स्वागत किया गया एवं चौथे कैम्प पर साहू गोपी नाथ तिराहे पर असलम खान की अध्यक्षता में स्वागत व पुष्प वर्षा व जल वितरण किया गया, जिसमें तमाम मुस्लिम भाईयों ने पूरी शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया, जिसमें नईम खान, असलम खान, मोहम्मद आजम, मोनू खान, सोनू, मोहम्मद जीशान, अतीक अहमद, हाजी नजाकत और अन्य मुस्लिम समाज के लोग पीस कमेटी की टीम के साथ मनमोहन सिंह तनेजा, मोन्टू सक्सेना उर्फ दद्दा, महेश प्रजापति, मीडिया प्रभारी, सय्यद सलमान और पूरी पीस कमेटी की टीम मौजूद रही और जोश के साथ एक हिन्दूस्तान एक भारत और गंगा जमनी तहजीब व बरेली एक राष्ट्र की बात को दोहराया तथा नदीम इकवाल ने अध्यक्ष पीस कमेटी ऑफ इण्डिया ने हिन्दू मुस्लिम एकता की बात दोहरायी और अमन चैन और शांति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन के सहयोग की लोगों से अपील की। कार्यक्रम में संजीव शर्मा, नईम खान सकलैनी , मनमोहन सिंह तनेजा , मधुकान्त उर्फ मोन्टू , असलम खान , अशोक कुमार श्रीमाली, मोहम्मद जाकिर खान , जियाउल मुस्तफा उर्फ मोनू खान आदि मौजूद थे। Post navigation कृषि विभाग द्वारा आयोजित 05 दिवसीय विराट किसान मेले के चतुर्थ दिवस का आयोजन महाशिवरात्रि पर पीस कमेटी ऑफ़ इंडिया ने शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षासे किया स्वागत l