आज दिनांक-27.01.2026 को मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर आयुक्त महोदया, प्रयागराज की अध्यक्षता में मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के आयोजन के सम्बन्ध में संगम सभागार में बैठक आयोजित की गयी। महोदया द्वारा बैठक में उक्त प्रदर्शनी हेतु प्रस्तावित तिथि-20, 21, व 22 फरवरी 2026 पर सहमति व्यक्त की गयी। बैठक में प्रदर्शनी आयोजित कराने के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी।

प्रदर्शनी को कुल-26 विभागों में बाँटा गया है, जिसमें बंगला उद्यान प्रतियोगिता, गमलों में लगे मौसमी फूल, शोभाकार हरे भरे पौध, कैक्टस एवं सकुलेन्ट पौधे, कटे गुलाब के फूल, कटे मौसमी फूल, पुष्प विन्यास, शाकभाजी, फल, खाद्य प्रसंस्करण के अन्तर्गत फलों से बने पदार्थ/प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, शहद, फोटोग्राफी एवं पेन्टिंग आदि की प्रतियोगिता आयोजित की जोयगी। साथ ही शहर के उद्यान प्रेेमियों, व्यक्तिगत बंगलों के साथ-साथ सरकारी/अर्द्धसरकारी संस्थाओं के लॉन, रोज गार्डेन, बरामदा उद्यान व किचेन गार्डेन प्रतियोगिता भी दिनांक 10, 11 व 12 फरवरी 2026 को किया जायेगा। प्रतिभागी विजेताओं को पुष्प प्रदर्शनी के अन्तिम दिन दिनांक 12.02.2026 को पुरस्कृत किया जायेगा। मण्डल के कृषक, बागवान एवं पुष्पों में अभिरूचि रखने वाले उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय अधीक्षक, राजकीय उद्यान, (चन्द्रशेखर आजाद पार्क) प्रयागराज में किसी भी कार्य दिवस में आकर सम्पर्क किया जा सकता है। बैठक में सहायक नगर आयुक्त, प्रयागराज, सहायक पुलिस आयुक्त, मुख्य अभियन्ता (प्रा0) प्र0वि0प्र0, उप निदेशक उद्यान, अधीक्षक राजकीय उद्यान, प्रयागराज व उद्यान विकास समिति के समस्त सदस्य आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks