शाहजहाँपुर। आगामी होली पर्व के अवसर पर नगर क्षेत्र में निकलने वाले बड़े लाट साहब जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना सदर बाजार परिसर में पुलिस बल के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का आयोजन पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा किया गया। गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। भीड़ नियंत्रण, जुलूस मार्ग पर प्रभावी ट्रैफिक व्यवस्था, आवश्यकतानुसार मार्ग डायवर्जन तथा संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने, त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने और आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों को आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने का आह्वान किया गया। Post navigation पीएम स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को मिला आर्थिक संबल, क्रेडिट कार्ड का हुआ शुभारंभ गणतंत्र का सही अर्थ अंतिम विद्यार्थी तक शिक्षा का प्रकाश पहुंचाना – प्रोफेसर सत्यकाम मुक्त विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर कुलपति ने किया ध्वजारोहण प्रकाशनार्थ 26 जनवरी 2026