शाहजहाँपुर/प्रधानमंत्री द्वारा केरल के तिरुवनंतपुरम से पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ करते हुए देशभर के एक लाख पथ विक्रेताओं को बैंकों के माध्यम से ऋण राशि का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था जब क्रेडिट कार्ड केवल संपन्न वर्ग तक सीमित थे, लेकिन आज सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं के चलते यह सुविधा आम नागरिक और पथ विक्रेताओं तक पहुंच रही है।
इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण नगर निगम शाहजहांपुर सहित जनपद के सभी नगर निकायों में आयोजित किया गया, जिसमें नगर निगम शाहजहांपुर की माननीय महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान अपर नगर आयुक्त एवं परियोजना अधिकारी डूडा श्री एस.के. सिंह ने जानकारी दी कि जनपद शाहजहांपुर में लगभग 700 पथ विक्रेताओं के खातों में बैंकों के माध्यम से ऋण राशि भेजी जाएगी, जबकि 42 पथ विक्रेताओं को क्रेडिट कार्ड प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना का मुख्य उद्देश्य रेहड़ी-पटरी वाले विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि यह योजना उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, जिन्हें पहले बैंक जाने में भी संकोच और भय महसूस होता था।
कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त/परियोजना अधिकारी श्री एस.के. सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी श्री राकेश कुमार, मिशन प्रबंधक श्री प्रभाकर मिश्र, सामुदायिक आयोजक श्री दीपक प्रजापति सहित विभिन्न नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे।शाहजहाँपुर/प्रधानमंत्री द्वारा केरल के तिरुवनंतपुरम से पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ करते हुए देशभर के एक लाख पथ विक्रेताओं को बैंकों के माध्यम से ऋण राशि का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था जब क्रेडिट कार्ड केवल संपन्न वर्ग तक सीमित थे, लेकिन आज सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं के चलते यह सुविधा आम नागरिक और पथ विक्रेताओं तक पहुंच रही है।

कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त/परियोजना अधिकारी श्री एस.के. सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी श्री राकेश कुमार, मिशन प्रबंधक श्री प्रभाकर मिश्र, सामुदायिक आयोजक श्री दीपक प्रजापति सहित विभिन्न नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks