शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में आयोजित परेड की सलामी अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने ली और पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक दक्षता तथा ड्रिल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर और विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई, शस्त्रों एवं सरकारी उपकरणों की स्थिति की समीक्षा की । इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को अभिलेख अद्यतन रखने, अनुशासन बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का निष्ठा और गुणवत्ता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। Post Views: 9 Post navigation कांग्रेस ने बिहार में छात्र आंदोलन और सीवान गोलीकांड पर सक्रियता बढ़ाई। राहुल गांधी ने घायल छात्रों से बात की, नेताओं ने गिरफ्तार छात्रों से मुलाकात की। रामपुर पुलिस अधीक्षक अनिल सिसोदिया द्वारा अपराध व अपराधियो के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दो इसमें एक तस्करों को किया गिरफ्तार संवाददाता इकबाल खान