फतेहगंज पश्चिमी।भाजपा नेता और ईओ के टकराव के मामले में आशीष अग्रवाल की शिकायत पर विधान परिषद सभापति ने प्रमुख सचिव नगर विकास एवं जिलाधिकारी बरेली को तलब करके जांच के बाद अतिशीघ्र रिपोर्ट मांगी है। जानकारी के मुताबिक अतिक्रमण हटाने को लेकर 21 नवंबर को ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर और भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के बीच तनातनी हो गई थी।दोनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की थी।जिसके चलते पुलिस ने ईओ की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने की कार्यवाही कर दी थी।लेकिन दो लाख रुपए मांगने के आरोप की व्यापारी राहुल गुप्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।जिसके चलते आशीष अग्रवाल ने मुख्यमंत्री,राज्यपाल,विधान परिषद सभापति आदि से लिखित शिकायत की थी।प्रमुख सचिव के निर्देश पर एक सप्ताह पहले जिलाधिकारी बरेली ने एडीएम प्रशासन,एडीएम न्यायिक और एसपी ने नगर पंचायत कार्यालय और घटना स्थल पर जाकर जांच पड़ताल की थीं। इस मामले अब विधान परिषद सभापति के निर्देश पर विधान परिषद उप सचिव धर्मेंद्र मिश्र ने नगर विकास प्रमुख सचिव और जिलाधिकारी बरेली को तलब करके शीघ्र जांच रिपोर्ट मांगी है। Post navigation मा. न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने किया वन्दे मातरम् चित्रकला कार्यशाला का भव्य उद्घाटन संयोजक कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा तथा मेंटोर डॉ सचिन सैनी के निर्देशन में शुरू हुई कला कार्यशाला माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने माघ मेला क्षेत्र में स्थापित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जनपद न्यायालय के शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया