15 फरवरी तक आयोजित मण्डल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का मा0 सांसद फूलपुर ने किया उद्घाटन

माघ मेला-2026 के पावन अवसर पर उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा परेड ग्राउण्ड त्रिवेणी रोड प्रयागराज में मण्डल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी माघ मेला-2026 का आयोजन मुख्यालय के निर्देशानुसार परेड ग्राउण्ड त्रिवेणी रोड प्रयागराज में 15.02.2026 तक किया जा रहा है। मण्डल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी, 2026 का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि श्री प्रवीण पटेल जी, मा0 सांसद फूलपुर, प्रयागराज /विशिष्ट अतिथि श्री सुरेन्द्र चौधरी, माननीय विधान परिषद सदस्य के कर कमलों द्वारा किया गया।

 

 

 

 

 

 

स्वदेशी अभियान को सफल बनाने में खादी तथा ग्रामोद्योगी वस्तुओं को आमजन मानस से दैनिक जीवन में अधिक से अधिक उपयोग करने का आवाहन किया । उन्होने यह भी कहा कि खादी ग्रामोद्योग की वस्तुओं को बढावा देने से ग्रामीण अंचल के पराम्परागत कारीगरों शिल्पियों कत्तिन बुनकरों के जीवन स्तर को उचा उठाने में सहयोग होता है। साथ ही देश की आर्थिक तरक्की भी होती है। मा0 प्रधानमंत्री जी के ओकल फार लोकल के विचार को स्वदेशी अभियान की सफलता का आधार बताया।

प्रदर्शनी में खादी संस्थाओं एवं ग्रामोद्योगी इकाईयों हेतु कुल-210 स्टाल बनवाये गये है, जिसमें ग्रामोद्योगी इकाईयां अपने उत्कृष्ट उत्पादों/वस्तुओं की बिक्री एवं प्रदर्शन हेतु प्रतिभाग करती हैं, जिसमें प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों जैसे-झारखण्ड, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, एवं उत्तराखण्ड आदि राज्यों की खादी संस्थाओं द्वारा खादी के वस्त्र जैसे-कटिया, रेशम, पोली खादी, सूती व ऊनी वस्त्रों एवं अन्य परिधानों की बिक्री की जायेगी।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का श्री जवाहर लाल जिला/परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया तथा अन्त में अतिथियों तथा उपस्थित लोगो का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बोर्ड के अधिकारी/कर्मचारी श्री यू0पी0 सिंह परिक्षेत्रीय ग्रामोधोग अधिकारी, वाराणसी, श्री राजेश कुमार सिंह, ग्रामोधोग अधिकारी भदोेेही, श्री संजय, प्रधान सहायक वाराणसी। मंच का संचालन श्री राकेश मोहन गुप्ता, ज्येष्ठ लेखा परिक्षक तथा अनुमति दीक्षित द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री सुनील कुमार, श्री ओ0पी0 मौर्या, श्री महेन्दª कुशवाहा, श्री अमित कुमार, श्री राजेश पाड़े, श्री आशीष यादव, श्री अनुज द्विवेदी, श्री राम लाल, श्री विष्णु मिश्रा, श्री दिनेश दुबे, श्री आशुतोष कुमार, श्री हिमांशु यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks