आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी के 108वें उर्स मुबारक पर ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने अपने तमाम कार्यक्रमों की तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। नबीरा-ए-आला हज़रत व आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने आरएसी वॉलन्टीयर्स को हेल्पलाइन कार्ड बांटते हुए ताकीद की है कि उर्स के तीनों दिन आला हज़रत के मेहमानों की ख़िदमत में जुटे रहें ताकि किसी मेहमान को कोई तकलीफ़ न हो। आरएसी के हज़ारों वॉलन्टीयर्स के अलावा चादर के जुलूसों के साथ भी कार्डहोल्डर वॉलन्टीयर्स अपनी ज़िम्मेदारी निभाते चलेंगे। *अदनान मियाँ ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश* आरएसी मुख्यालय “बैतुर्रज़ा” पर नबीरा-ए-आला हज़रत मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने तीनों दिन के कार्यक्रमों पर उलामा व वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने तीनों दिन के इंतज़ामात के बारे में निर्देश दिए और आरएसी मुख्यालय “बैतुर्रज़ा” सहित जगह-जगह लंगर, हेल्पलाइन कैंप और मेडिकल कैंप की ज़िम्मेदारियां सौंपीं ताकि ज़ायरीन को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही रज़ा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए। ये फोन नंबर पोस्टरों, होर्डिंग्स और सोशल मीडिया के ज़रिए भी अक़ीदतमंदों तक पहुंचाए गए हैं। *तीनों दिन के प्रोग्राम की तैयारी पूरी* उर्स के पहले दिन 6 अगस्त को इशा की नमाज़ के बाद मरकज़ी मस्जिद बीबी जी में नातिया मुशायरा होगा। दूसरे दिन मरकज़ी मस्जिद बीबी जी में इशा की नमाज़ के बाद मुफ़्ती-ए-आज़म हिंद कॉन्फ़्रेंस होगी। इसमें नातो-मनक़बत और उलामा इकराम की तक़रीरें होंगी। रात 1.40 बजे हुज़ूर मुफ़्ती-ए-आज़म हिंद का क़ुल शरीफ़ होगा। उर्स के तीसरे और आख़िर दिन 8 अगस्त को सुबह से ही ख़्वाजा कुतुब स्थित आरएसी मुख्यालय “बैतुर्रज़ा” पर जलसा शुरू हो जाएगा। दोपहर 2.38 बजे आला हज़रत का क़ुल शरीफ़ होगा। *लंगर-ए-आम, मेडिकल कैंप और हेल्पलाइन* उर्स-ए-रज़वी के पहले ही दिन से ही ख़्वाजा कुतुब स्थित आरएसी मुख्यालय “बैतुर्रज़ा” पर लंगर शुरू हो जाएगा जो तीसरे दिन तक जारी रहेगा। मुख्य लंगर के अलावा भी ख़्वाजा कुतुब में कई जगह लंगर होगा। इसके अलावा पहले ही दिन ख़लील स्कूल में लंगर-ए-आम शुरू हो जाएगा, जो तीनों दिन जारी रहेगा। दूसरे दिन से क़रौलान में सहित कई जगहों पर लंगर-ए-आम होगा। इसके अलावा कुल्हाड़ापीर पर 7 और 8 अगस्त को पानी और शर्बत का लंगर होगा। नबीरा-ए-आला हज़रत ने बताया कि 6 अगस्त से ही बिहारीपुर में मेडिकल कैंप शुरू हो जाएगा जो तीनों दिन जारी रहेगा। ज़ायरीन के ठहरने के लिए मेहमानख़ाने, मरकज़ी मस्जिद बीबी जी के अलावा कई मकान और हॉल भी बुक किए गए हैं ताकि अक़ीदतमंदों को किसी तरह की परेशानी न हो। *आरएसी टीमें लाएंगी चादरों के जुलूस* समीक्षा बैठक में बताया गया कि हर साल की तरह इस साल भी जिले भर से चादरों से जुलूस आएंगे। पहले दिन 6 अगस्त को जेड़ से चादरों का बड़ा जुलूस आरएसी मुख्यालय होता हुआ दरगाह आला हज़रत पहुंचेगा। दूसरे दिन 7 अगस्त को खजुरिया, रिठौरा, मनहेरा, छुटलापुर, गैनी, बिथरी चैनपुर, सेंथल, जोगी नवादा, बिहार कलां, इस्लाम नगर, फ़तेहगंज पश्चमी, हाफ़िज़गंज, कांकर टोला आदि क्षेत्रों से अक़ीदतमंद चादरों से जुलूस लेकर आएंगे। चादर के जुलूसों के साथ आरएसी कार्डहोल्डर वॉलन्टीयर्स मौजूद रहेंगे। *ज़िले की सभी सीमाओं पर मिलेंगे वॉलन्टीयर्स* हज़रत अदनान मियाँ ने ज़िले की सभी सीमाओं पर आरएसी की टीमें तैनात की हैं। पीलीभीत की तरफ़ से आने वाले ज़ायरीन की मदद के लिए नवाबगंज में,बदायूँ की दिशा से आने वालों के लिए आँवला में, शाहजहाँपुर की जानिब से आने वालों के लिए फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी में, रामपुर की तरफ़ से आने वालों के लिए मीरगंज में और उत्तराखण्ड से आने वालों के लिए बहेड़ी में वॉलन्टीयर्स तैयार रहेंगे।ये टीमें ज़ायरीन को आने वाली किसी भी परेशानी में मदद के लिए तैयार रहेंगी। इस मौके पर हाफिज़ इमरान रज़ा बरकाती,मौलाना कमरुज्जमा,मौलाना नईम अख्तर, मौलाना तौकीर रज़ा,राजू बाबा, मुज़फ्फर अली,हनीफ अज़हरी,सय्यद मुशर्रफ हुसैन, सईद सिब्तैनी,मोहम्मद चाँद, अमिक रज़ा,सय्यद रिज़वान,इब्ने हसन,मोहम्मद इलियास,फुरकान रज़ा,आगाज रज़ा,मोहम्मद अज़ीज़,सलमान रज़ा,मेराज अली,अफजल रज़ा,मोहम्मद फहीम,रिज़वान रज़ा,आदिल रज़ा,अब्दुल हफ़िज़,मोहम्मद उस्मान,दिलशाद रज़ा, मोहम्मद यासीन,मोहम्मद फारुख,अरबाज रज़ा,मोहसिन अल्वी,इमरान अली,अतहर हुसैन, ज़ुबैर रज़ा,फाइम रज़ा,मोहम्मद उमर,नज़ीर रज़ा,इम्तियाज अहमद,इमरान वारसी, मोहम्मद शोएब,मोहम्मद नाजिम,शमशाद अली,अकील मिर्जा,मोहम्मद शानू सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे *ऑल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी आर ए सी दरगाह आला हज़रत बरेली शरीफ यू पी* Post Views: 34 Post navigation भाजपा ने उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनावों के लिए अगस्त-सितंबर का विस्तृत संगठनात्मक कैलेंडर जारी किया है।