बरेली,शबे बारात 03 फरवरी मंगलवार को देश भर में मनाई जाएगी। शबे बारात की रात में लोग रात भर जागकर अल्लाह की इबादत करते है। मस्जिदों,कब्रिस्तानों और दरगाहों की साफ-सफाई के साथ रौशनी की जाती है। बुजुर्गों के मजारों पर हाज़िरी देने के साथ कब्रिस्तान में जाकर घर-खानदान से जो लोग इस दुनिया से रुखसत हो गए उनके लिए इसाले सवाब करते है। ये सिलसिला रात भर चलता है। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि इस मौके पर दरगाह आला हज़रत के सज्जादानशीन बदरूशरिया मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) ने आज दरगाह मुख्यालय पर बाद नमाज़-ए-जुमा शबे बारात की फज़ीलत बयान करते हुए कहा कि अल्लाह के रसूल ने इरशाद फरमाया की “जब शाबान की 15 वी शब आये तो कयाम(इबादत)करो और इसके दिन का रोज़ा रखों।” यह रात बड़ी फजीलत,रहमत और बरकत वाली रात है। इस दिन मुस्लमान अल्लाह का ज़िक्र कसरत से करें। ज़िंदगी में जो नमाज़ कज़ा हो गई उसको अदा करे। इसके अलावा नफल नमाज़,रोज़ा,तस्बीह, अस्तगफार व कुरान की तिलावत करे। ये रात गुनाहों से निज़ात(छुटकारे)की रात है ये रात उन खास रातों में से एक है जिसमें अल्लाह अपने बंदों की दुआएं कुबूल करता है। इसलिए मुसलमान अपने रब को राज़ी करने के लिये ज़्यादा से ज़्यादा इबादत करे। अपने गुनाहों से तौबा करें और अपने पूर्वज जो इस दुनिया से तशलीफ ले गए उनके लिए खूब इसाले सवाब करें। मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने कहा कि इस दिन बेसहारों,बेवाओं,यतीमों व ज़रूरतमंदों की खूब मदद करें। उनको खाना खिलाए। तमाम बुरे कामों से बचना का इरादा करे। इस रात खासकर नौजवान बाइकों से स्टंट व हुड़दंग हरगिज़ न करें। दरगाह के जिम्मेदार शाहिद खान नूरी,हाजी जावेद खान,अजमल नूरी,औरंगज़ेब नूरी,परवेज़ नूरी,ताहिर अल्वी व मंजूर रज़ा ने नगर निगम से शहर भर की सभी दरगाहों,खानकाहों,मस्जिदों और कब्रिस्तानो के आस पास विशेष सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। बैठक में मौलाना बशीरूल क़ादरी,मुजाहिद रज़ा,शान रज़ा,इशरत नूरी,आलेनबी,सय्यद माजिद,सय्यद एजाज़,युनुस गद्दी,काशिफ सुब्हानी,अब्दुल माजिद,साजिद नूरी,सुहैल रज़ा,शाद रज़ा,अरवाज रज़ा,अमान रज़ा,हाजी शरिक नूरी,तारिक सईद,शरिक बरकाती,सबलू अल्वी,आरिफ नूरी आदि लोग मौजूद रहे। नासिर कुरैशी 9897556434 Post navigation कायस्थ पाठशाला में भारी अनियमितता । नियमावली मे मनमानी संशोधन को लेकर सौंपा ज्ञापन, रिसीवर नियुक्त करने की मांग ==================== औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र, खुसरोबाग, प्रयागराज द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत संचालित माली प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे