बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के पिता एवं 1970 बैच के पूर्व पीसीएस अधिकारी दिनेश बहादुर सिंह का गुरुवार दोपहर एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले करीब डेढ़ महीने से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और लगातार उपचार चल रहा था। परिजनों के अनुसार 7 दिसंबर को अचानक अस्थमा का अटैक पड़ने से उनकी हालत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें डोहरा रोड स्थित वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नाजुक हालत में उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया, बाद में कुछ सुधार हुआ लेकिन फिर तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया, जहां तमाम प्रयासों के बावजूद उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई और डीएम आवास पर अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सहित पुलिस व प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के लोग अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि देने पहुंचे। दिनेश बहादुर सिंह को एक सादगीपूर्ण, अनुशासित और ईमानदार अधिकारी के रूप में जाना जाता था और शिक्षा, नैतिकता व पारिवारिक मूल्यों को उन्होंने हमेशा प्राथमिकता दी, जिनकी झलक उनके पुत्र डीएम अविनाश सिंह की कार्यशैली में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। Post navigation वार्ड 52 काशीराम कॉलोनी में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस मोहम्मद राशिद इदरीसी शाहजहाँपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर वार्ड 52 काशीराम कॉलोनी में देशभक्ति और उल्लास से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया।वार्ड 52 काशीराम कॉलोनी में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस मोहम्मद राशिद इदरीसी शाहजहाँपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर वार्ड 52 काशीराम कॉलोनी में देशभक्ति और उल्लास से भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक दिवसीय मण्डलीय मत्स्य सहकारी कार्यशाला का किया गया आयोजन कार्यशाला में मत्स्य जीवी समिति के कार्यों के महत्व, उनके लाभ तथा विभागीय योजनाओं के बारे में दी गयी जानकारी