उत्तर राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में होली अवकाश के पूर्व शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ फूलों की होली खेली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षक लोक कलाकार दिनेश यादव एवं साथियों द्वारा गाए गए होली गीत रहे। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ फूलों की होली खेली। प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि होली पर्व हमें बैरभाव भुलाकर मिलजुल कर रहने का संदेश देता है। उन्होंने विश्वविद्यालय की समृद्धि की कामना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयोजन प्रोफेसर ज्ञान प्रकाश यादव ने किया। Post navigation एनयूजे प्रयागराज ने आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धाजँलि ==================== देशहित तथा निष्पक्ष पत्रकारिता ही सच्ची श्रद्धाजँलि- कुन्दन श्रीवास्तव ====================