प्रयागराज। आज नेशनल यूनियन आँफ जर्नलिस्ट इंडिया के प्रयागराज जिला इकाई ने देश के आजादी के आन्दोलन के महानायक माँ भारती के बीर सपूत शहीद चंद्रशेखर आजाद को अपनी श्रदासुमन अपिॅत कर श्रद्धाजँलि दी।
नेशनल यूनियन आँफ जर्नलिस्ट इंडिया प्रयागराज के जिला इकाई के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने शेरे हिन्दुस्तान चंद्रशेखर आजाद के शहीद स्थल आजाद पार्क (अलफ्रेड पार्क) स्थित प्रतिमा स्थल पर श्रदासुमन अपिॅत कर श्रद्धाजँलि दी।
शहीद स्थल पर ही श्रद्धाजँलि सभा आयोजित की गयी। सभा को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कुन्दन श्रीवास्तव ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद को सच्ची श्रद्धाजँलि तभी होगी जब हमारी पत्रकारिता मे देशहित सर्वप्रथम तथा निष्पक्ष पत्रकारिता हो। इस पावन अवसर पर एनयूजे प्रयागराज भारत सरकार से मांग करता है कि देश के आजादी के आन्दोलन मे अदम्य साहस वीरता तथा देश के प्रति त्याग ओर बलिदान को ध्यान रखते हुए शहीद चंद्रशेखर आजाद को भारत रत्न सम्मान दे।
चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने तथा श्रद्धाजँलि सभा को सम्बोधित करने वालों में अखिलेश शुक्ला, चित्रांशी यादव, मधुर दरबारी, सुशांत त्रिपाठी, वी के यादव, देवेन्द्र शुक्ला, शीतला तिवारी, रतन शुक्ला, अश्वनी श्रीवास्तव, सैय्यद सुहैल हनीफ, आनन्द निषाद, संजय निषाद, मो शाहिद, अखिलेश अस्थाना, जितेन्द्र कुमार, पंकज पाल, कमल राज साहू आदि सदस्य और पदाधिकारी गण थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks