मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को पुलिस लाइन में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने वहां उपस्थित लोगो को भारतीय संविधान के उद्देशिका की शपथ भी दिलायी। मा० उपमुख्यमंत्री द्वारा अति उत्कृष्ठ सम्मान पदक से प्रयागराज में नियुक्त कुल 11 अधिकारी/कर्मचारीगण को सम्मानित किया गया, जिसमें उ0नि0 यातायात इन्द्रपाल, मुख्य आरक्षी सुभाष चन्द्र यादव, मुख्य आरक्षी प्रभाकान्त राय, मुख्य आरक्षी अजय कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अभय कुमार, मुख्य आरक्षी उमेश सिंह यादव, मुख्य आरक्षी कमलेश कुमार मौर्य, मुख्य आरक्षी अमित कुमार पाण्डेय, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार सिंह यादव, मुख्य आरक्षी देव चन्द्र भारती एवं प्रधान परिचालक राजेश सिंह को सम्मानित किया गया। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने अभी कुछ दिन पहले वायुसेना के टेªनी हेलीकॉप्टर के तालाब में गिरने पर वायुसेना के दो पायलटों को बचाने तथा हेलीकाप्टर को तालाब से बाहर निकालने में अपने अदम्य साहस का परिचय देने वाले श्री आलोक यादव, श्री लाल साहब तथा श्री पंकज को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें गर्ल्स हाई स्कूल एण्ड कालेज सिविल लाइन्स, प्यारी नन्दन उमरान सिंह स्मारक इण्टर कालेज कर्नलगंज, शकुन विद्या निकेतन नैनी, सेंट जोसेफ कालेज सिविल लाइन्स, आर्यन डांस एकेडमी अखण्ड हिन्द फौज प्रयागराज एवं पुलिस लाइन प्रयागराज के पुलिस परिवार के बच्चों (जिम्नास्टिक प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम) द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने उद्बोधन में देश को आजादी दिलाने व गणतंत्र देश बनाने में अपना योगदान देने वाले सभी महानुभावों को नमन किया। कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका हैं। आज भारत सभी क्षेत्रों में नए मुकाम हासिल कर रहा है। भारत में अनेको प्रकार की समस्यायें थी, कहीं आतंकवाद था, तो कहीं नक्सलवाद था और हमारे देश को चुनौती देने का कार्य किया जा रहा था। मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आतंकवाद को करारा जवाब मिला है। हमारे देश की सेना ने एयरस्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक और आपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि दुश्मन देश भारत की प्रगति से जलते है। उन्होंने कहा कि आज मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 25 करोड़ से अधिक लोगो को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम किया गया है। आज डबल इंजन की सरकार में गरीब को आयुष्मान कार्ड, पक्का मकान, गैस सिलेण्डर, मुफ्त राशन, बिजली, शौचालय की सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ संविधान है। मैं संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी को नमन करता हूं। उन्होंने हमें एक ऐसा संविधान दिया, जिसके माध्यम से देशवासियों को ऐसी शक्ति मिली है, जिसके बल पर भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बना है। आज सभी को न्याय मिल रहा है तथा यहां अभिव्यक्ति की आजादी है। हमारा देश संविधान के अनुसार आगे बढ़ रहा है, तो यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भारत आने वाले समय में विश्वगुरू बनेगा और पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगा। भारत दुनिया की रक्षा करेगा तथा मार्ग भी दिखाने का काम करेगा, जोकि भारत की सभ्यता व संस्कृति में है। उन्होंने कहा कि हर देशवासियों के मन में अपने देश के प्रति समर्पण की भावना होनी चाहिए। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि बीते दिनों टेªनी हेलीकाप्टर जो तालाब में गिरा था, उसमें सवार पायलटों को सुरक्षित निकालने में जिन लोगो ने तुरंत सहायता की थीं, मैं उनके सेवाभाव की सराहना करते हुए उन सभी का अभिनंदन करता हूं। कहा कि ठीक इसी तरह का भाव हर देशवासियों में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसे नवजवानों पर गर्व है, जल्द ही उनका सम्मान किया जायेगा। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश, प्रदेश एवं प्रयागराज वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। कहा कि डबल इंजन की सरकार आप सभी लोगो के जीवन को खुशहाल बनाये जाने के लिए कृतसंकल्पित है।

इस अवसर पर मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य जी, मा0 विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल जी, मा0 विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद, मा0 विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी, यमुनापार अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ज्योति नारायण, पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय कुमार मिश्रा, मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल, पुलिस आयुक्त श्री जोगेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks