26 जनवरी, 2026 को नागरिक सुरक्षा कार्यालय प्रांगण में उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं समस्त कार्मिकों एवं स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय हित में संविधान के नियमों से संबंधित संकल्प दिलाया गया जिसमें संकल्प ग्रहण उपरांत चर्चा में संविधान के नीति निर्देश एवं नागरिकों के अधिकार एवं दायित्व पर विभिन्न प्रखंडों के वरिष्ठ सदस्यों एवं कार्यालय कार्मिकों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए ,कार्यक्रम के एक दिन पूर्व कार्यालय को तिरंगे लाइट से सजाया गया तथा स्वच्छता अभियान चलाया गया, अपने संबोधन में चीफ वार्डन अनिल कुमार द्वारा संविधान एवं राष्ट्रीय हित में नागरिकों के कर्तव्य पर अपने विचार रखें उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक सामाजिक कार्य में बिना किसी भेदभाव के रुचि रखते हैं ,जो संविधान की परिकल्पना हमारे पूर्वजों ने की थी, बिना जन सेवा के उसे पूर्ण नहीं किया जा सकता, उप नियंत्रक नीरज मिश्रा द्वारा नागरिक सुरक्षा अधिनियम 1968 एवं संविधान के द्वारा प्रदत्त अधिकारों पर विचार व्यक्त करते हुए समस्त वरिष्ठ सदस्यों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया गया कि सिविल डिफेंस के पदाधिकारी संवैधानिक नियमों के अंतर्गत समाज सेवा करते हैं जिसकी मान्यता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है, कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक राकेश कुमार तिवारी ने किया, धन्यवाद ज्ञापन डिवीजनल वार्डन रौनक गुप्ता ने किया, कार्यक्रम में सर्वश्री नीरज मिश्रा, अनिल कुमार ,राकेश कुमार तिवारी, रौनक गुप्ता, मनी मेहरा, राजीव भनोट, श्री कृष्ण तिवारी, पूनम गुप्ता, डॉ शशांक ओझा ,एल. के. अहिरवार ,राजेंद्र तिवारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य व स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks