राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा माननीय कार्यपालक अध्यक्ष/ वरिष्ठ न्यायमूर्ति, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आगामी दिनांक 22.02.2026 को मेगा/ वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किए जाने के संबंध में जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण और प्रशासन के समस्त विभागों के अधिकारियों की बैठक बृहस्पतिवार को जनपद न्यायालय-सभागार प्रयागराज में प्रातः 10 बजे आयोजित की गई।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में श्री राम प्रताप सिंह राणा एडीजे प्रथम, श्री राहुल सिंह एडीजे, श्री रविकांत द्वितीय नोडल अधिकारी/एडीजे, श्रीमती तृषा मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रयागराज व मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ,जिला अग्रणी प्रबंधक, समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व समस्त विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारीगण को अवगत कराया गया कि विभिन्न विभाग जिनके अंतर्गत निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हेतु जनकल्याणकारी योजनाएं प्रचलित है तथा वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों व कर्तव्य के अंतर्गत आती हैं इस प्रकार के विभागों की लक्षित योजनाओं को प्राधिकरण के उद्देश्य व कर्तव्यों के आधार पर चिन्हित किया जाए तथा दिनाँक 22-02-2026 को आयोजित होने वाले उक्त मेगा शिविर का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, जन-सामान्य निर्धन बीमा योजनाएं, असंगठित श्रम विभाग एवं जल संरक्षण संबंधी योजनाओं को विधिक साक्षरता का भाग बनाते हुए उनका व्यापक प्रचार- प्रसार कर दिनांक 22.2.2026 को मेगा/ वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक किया जाए।

सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज श्री शशि कुमार द्वारा बैठक में सभी संबंधित विभागों को एक साथ काम करने हेतु प्रेरित करते हुए बताया गया कि परा विधिक स्वयंसेवक की सहायता से समस्त तहसीलों एवं ग्राम पंचायतों में ऐसे पात्र लोगों को चिन्हित किया जाए जिन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कराया जा सकता है। सचिव द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की समस्त योजनाओं से प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारियों को अवगत कराते हुए संचालित हो रही योजनाओं के अधिक से अधिक पात्र लाभान्वितो की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज हर्षिका सिंह के द्वारा समस्त विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित कराए जाने हेतु दिनांक 22.02.2026 को रामदुलारी बच्चू लाल जायसवाल पीजी कॉलेज नवाबगंज, सोरांव में आयोजित मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया ।

यह जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks