श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा असंगठित कर्मकारों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने हेतु ई-श्रम पोर्टल (www.eshram.gov.in) विकसित किया गया है। ई-श्रम पोर्टल का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों हेतु एक राष्ट्रीय डाटाबेस तैयार करना है। साथ ही विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं व अन्य योजनाओं का एकीकरण कर पंजीकृत कामगारों को हितलाभ प्रदान कराया जाना है।

इसी क्रम में असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों हेतु प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) एवं (NPS-Traders) पेंशन योजना के रूप में संचालित की जा रही है, जिसमें 18 से 40 आयु वर्ग के ऐसे कामगार जो कि असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हो और जिनकी मासिक आय 15000/- रूपये से अधिक न हो अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र (सी0एस0सी0) के माध्यम से पेंशन योजना के अन्तर्गत जुड़ सकते है। पेंशन मे पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज- ई-श्रम कार्ड, बैंक खाता संख्या एवं आधार कार्ड आदि जैसे अभिलेख आवश्यक है। ऐसे में जो भी कर्मकार पहले से किसी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त न कर रहा हो वह इस योजना में सम्मिलित होकर 60 वर्ष की आयु के उपरान्त प्रतिमाह धनराशि रू0 3000/- की मासिक पेंशन प्राप्त कर सकता है। योजना में नामांकन कराने वाले कर्मकार को प्रतिमाह उनकी आयु के अनुसार प्रीमियम की बहुत छोटी सी धनराशि भी जमा करनी होगी। जिसके सापेक्ष उतनी धनराशि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भी जमा कराई जाएगी। नामांकन के उपरान्त सम्बन्धित कर्मकार को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) एवं (NPS-Traders) का कार्ड प्राप्त होगा, जो कि 60 वर्ष की आयु के उपरान्त उनके व परिवार हेतु पेंशन प्राप्त करने का एक आधार भी होगा।

अतः मण्डल प्रयागराज के ई-श्रम कार्ड धारकों कर्मकारों एवं असंगठित क्षेत्र के अन्य कर्मकारों को सूचित किया जाता है कि अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र (सी0एस0सी0) के माध्यम से अथवा श्रम विभाग प्रयागराज द्वारा आयोजित कैम्पों के माध्यम से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना (PM-SYM) एवं (NPS-Traders) के अन्तर्गत नामांकन/पंजीयन कराकर पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

सहायक श्रमायुक्त,
प्रयागराज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks