अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री सत्यम मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम जनसामान्य/पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिगत सरांय ऐक्ट में पंजीकृत गेस्ट हाउस/होटल/लॉज धर्मशाला के प्रोपराइटर/प्रबन्धकों को सूचित किया है कि यदि आपके गेस्ट हाउस/होटल/लॉज/धर्मशाला के प्रोपराइटर/प्रबन्धक परिवर्तित हो गये है तो कार्यालय अपर जिलाधिकारी (नगर), प्रयागराज में आवेदन करके सम्बन्धित अभिलेख सहित नवीनीकृत प्रोपराइटर/प्रबन्धक का नाम सरांय ऐक्ट के रजिस्टर में दर्ज करायें। आवेदन के समय सरांय ऐक्ट में किया गया पूर्व रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र भी अवश्य उपलब्ध करायें। यदि आवेदन नहीं किया जाता है और मौके पर निरीक्षण के समय प्रोपराइटर/प्रबन्धक का विवरण कार्यालय में अभिरक्षित रजिस्टर से भिन्न पाया जाता है तो आपके गेस्ट हाउस होटल/लॉज/धर्मशाला का सरायं ऐक्ट में किया गया पंजीयन निरस्त करते हुये नियमानुसार संचालन बन्द कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी Post navigation देर रात चौक जामा मस्जिद से चांद की तसदीक़ के बाद एक साथ शिया व सुन्नी समुदाय ने रखा पहला रोज़ा मा0 न्यायमूर्ति-मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा फीता काटकर तीन दिवसीय मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का किया गया उद्घाटन फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी से हमें अपनी धरा से जुड़ने एवं पर्यावरण कोे स्वच्छ, संुदर बनाने की मिलती है प्रेरणा- माननीय न्यायमूर्ति, श्री सौमित्र दयाल सिंह