जौनपुर, 16 फरवरी 2026। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से जौनपुर पुलिस ने एक नई पहल की शुरुआत की है। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपद में “शक्ति मोबाइल टीम” का गठन किया गया। पुलिस लाइन जौनपुर से सहायक पुलिस अधीक्षक सृष्टि जैन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में शक्ति मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसएसपी ने टीम में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। 24 घंटे मुस्तैद रहेगी शक्ति मोबाइल शक्ति मोबाइल टीम दिन-रात दो शिफ्टों में कार्य करेगी। प्रत्येक शिफ्ट में एक महिला उपनिरीक्षक, दो महिला आरक्षी, दो आरक्षी एवं एक चालक तैनात रहेंगे। यह टीम स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और बाजार जैसे सार्वजनिक स्थलों पर विशेष रूप से गश्त करेगी, खासकर खुलने और बंद होने के समय। टीम छात्राओं और महिलाओं से सीधे संवाद कर उनका फीडबैक लेगी तथा समस्याओं को सुनकर मौके पर समाधान का प्रयास करेगी। साथ ही नारी सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक भी करेगी। प्रमुख उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना कानूनी सहायता एवं परामर्श देना,सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ाना,अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना आमजन ने की सराहना मौके पर मौजूद लोगों ने जौनपुर पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शक्ति मोबाइल सेवा के संचालन से महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और सुरक्षा का वातावरण और मजबूत होगा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे Post navigation साक्षात्कार के लिए छात्रों में आत्मविश्वास जरूरीः प्रो. वंदना सिंह सकारात्मक सोच और प्रभावी प्रस्तुति से ही खुलते हैं कॉरपोरेट के द्वार: विनोद मिश्रा 16 से 27 फरवरी तक चलेगा स्कूल आधारित मीजिल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान 3.17 लाख बच्चों को लगेगा अतिरिक्त डोज, अभिभावकों से सहयोग की अपील