माघ मेला 2026 के दौरान प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में मेला प्राधिकरण के तत्वाधान में प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा अरैल क्षेत्र में कमर्शियल टेंट सिटी का निर्माण किया गया है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आरामदायक ठहराव की सुविधा मिल सके। यह टेंट सिटी माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए विकसित की गई है।

 

 

 

 

 

 

इस कमर्शियल टेंट सिटी का उद्घाटन आज मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल एवं पुलिस आयुक्त प्रयागराज श्री जोगेंद्र कुमार द्वारा किया जाएगा। अरैल क्षेत्र में इस वर्ष पर्यटन विभाग एवं निजी ऑपरेटर्स के सहयोग से वेलनेस सेंटर एवं अन्य टेंट सिटी भी स्थापित की गई हैं, जो शिवालय पार्क एवं त्रिवेणी पुष्प के बीच स्थित हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को न केवल आवास बल्कि स्वास्थ्य एवं योग से जुड़ी सेवाएँ भी उपलब्ध कराई जाएँगी।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त श्री अजयपाल शर्मा, मेलाधिकारी श्री ऋषिराज, नगर आयुक्त श्री साँई तेजा, अपर मेला अधिकारी श्री दयानंद प्रसाद, सचिव विकास प्राधिकरण श्री अजीत सिंह, उप मेलाधिकारी श्री विवेक शुक्ला एवं श्री अभिनव पाठक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks