आज दिनांक 11.01.2026 (रविवार) को जनपद की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 262-इलाहाबाद उत्तर के अन्तर्गत मतदान केन्द्र मैरी लुकस स्कूल, कटरा के सभी मतदेय स्थल (मतेदय स्थल क्रमांक 260 से 266 तक) का निरीक्षण जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा किया गया। जिसमें सभी मतदेय स्थलों पर बी0एल0ओ0 तैनात पाये गये तथा आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 06.01.2026 को आलेख्य मतदाता सूची को पढ़कर सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा नामावली में पंजीकृत मतदाताओं के नामों का सत्यापन कार्य किया गया। सभी बी0एल0ओ0 के पास पर्याप्त संख्या में फार्म-6, 7 व 8 घोषणा-पत्र सहित पाये गये। जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा सभी बी0एल0ओ0 को निर्देशित किया गया कि यदि किसी अर्ह मतदाता का नाम छूट गया है तो उसका फार्म-6 घोषणा पत्र सहित भरवायें तथा यदि मतदाता सूची में किसी का नाम, उम्र, लिंग आदि से सम्बन्धित कोई त्रुटि है तो उसका फार्म-8 घोषणा-पत्र सहित भरवायेंगे। उक्त के अतिरिक्त समस्त बी0एल0ओ0 एवं सुपरवाईजर को मतदाता सूची की टेबल-टॉप एक्सरसाईज करते हुये सभी मतदाताओं फोटो एवं अन्य प्रविष्टियों को चेक करेंगे यदि किसी मतदाता का फोटो धुधली, काली, साइज में छोटी या जादा पुरानी है तो सम्बन्धित मतदाता की नवीनतम फोटो अपडेट करायेंगे तथा यदि प्रविष्टियों में कोई विसंगति है तो फार्म-8 घोषणा पत्र सहित भरवाकर सही कराने हेतु निर्देश जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिये गये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks