नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने प्रयागराज भ्रमण के दौरान मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मेला क्षेत्र में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और आवागमन की सभी व्यवस्थाएं हर समय सुचारु बनी रहें। भ्रमण के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने विभिन्न जनपदों एवं प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। श्रद्धालुओं ने मेला क्षेत्र में की गई व्यापक और बेहतर व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए नगर विकास मंत्री का आभार जताया। मंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि श्रद्धालुओं की प्रतिक्रिया के आधार पर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। निरीक्षण के क्रम में मंत्री श्री शर्मा ने मेला क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मियों से भी बातचीत की और उनके रहने, खाने एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सफाई कर्मियों के कुशल-क्षेम के बारे में पूछते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था से जुड़े कर्मियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। इस दौरान मंत्री श्री शर्मा ने स्वास्थ्यकर्मी के एक छोटे बच्चे को दुलार कर मानवीय संवेदना का परिचय भी दिया। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने कहा कि मेला केवल आयोजन नहीं बल्कि आस्था और सेवा का संगम है, जिसमें श्रद्धालुओं के साथ-साथ व्यवस्था संभालने वाले प्रत्येक कर्मी का सम्मान और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान नगर निगम,जल निगम,विद्युत विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे Post navigation Hello world! प्रयागराज। माननीय न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस के अतर्गत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में वंदे मातरम पर आधारित चित्रांकन हेतु तीन दिवसीय वंदे मातरम कला कार्यशाला का उद्घाटन माघ मेले के संस्कार भारती शिविर में फीता काटकर एवं कैनवस पर चित्रण करके भव्य उद्घाटन किया और कहां कि वंदे मातरम बोलने मात्र से ही शरीर में देशभक्ति की भावना की लहर दौड़ जाती है । कार्यशाला के संयोजक सुविख्यात कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति एवं विशिष्ट अतिथि ज्योति मिश्रा का स्वागत अंग वस्त्र एवं पुष्पदान से किया ।महामंत्री विभव शंकर मिश्रा ने कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। कार्यशाला के मेंटोर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सचिन सैनी के निर्देशन में चित्रकार शुभम कुशवाहा, सौरभ सोनी, सर्वेश पटेल, प्रिया सिंह एवं युग सिंह वंदे मातरम थीम पर स्केचिंग की शानदार शुरुआत की उत्तर प्रदेश सरकार राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ सुनील विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष गिरीशचद्र मिश्र व निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री ने संयोजक रवीन्द्र कुशवाहा को बधाई दी। उद्घाटन अवसर पर संस्कार भारतीय प्रयागराज के पदाधिकारी दीपक शर्मा, सुशील राय, योगेंद्र मिश्र विश्वबंधु ,ज्योति मिश्रा, विभव मिश्रा ने कलाकारों के ड्राइंग की तारीफ की।