वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/प्रयागराज, श्री हरिमोहन के मार्गदर्शन में यात्रियों को उच्च स्तरीय सेवा प्रदान एवं बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा यात्रियों को रेल नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रयागराज मंडल द्वारा प्रयागराज जंक्शन पर किलेबंदी कर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया । दिनांक 04.02.2026 को सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग)/प्रयागराज, श्री दिनेश कुमार एवं स्टेशन निदेशक/प्रयागराज जंक्शन, श्री वी.के द्विवेदी के सुपरविजन में प्रयागराज जंक्शन पर किलेबंदी कर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया गया । इस अभियान के दौरान कुल 300 यात्रियों को प्रभारित कर ₹1,97,250 /- रुपये का जुर्माना वसूला गया । इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले 93 यात्रियों से ₹ 92,800 /-, अनियमित यात्रा करने वाले 207 यात्रियों से ₹1,04,450 /- रूपये जुर्माना वसूला गया । इसी क्रम में दिनांक 05.02.2026 को प्रयागराज जंक्शन – सूबेदारगंज स्टेशन के मध्य किलेबंदी कर जांच के दौरान कुल 1,600 किलोग्राम अनबुक्ड लगेज के साथ चार यात्रियों को पकड़ा गया । उक्त अनबुक्ड लगेज पर ₹16,291/- जुर्माना एवं यात्रियों से बिना टिकट यात्रा के लिए ₹1,500/- जुर्माना वसूला गया । इस अभियान में मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक/प्रयागराज, श्री दिवाकर शुक्ला, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/ प्रयागराज जंक्शन, श्री आर.पी मीना एवं चेकिंग स्टाफ के साथ आरपीएफ एवं जीआरपी स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही । इस अभियान के दौरान यात्रियों को Rail One App के माध्यम से टिकट लेने एवं 14 जुलाई 2026 तक उपलब्ध 3% विशेष छूट का लाभ उठाकर अपने सफर को स्मार्ट एवं सहज बनाने के लिए भी जागरूक किया गया । रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के लिए उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, स्टेशन परिसर में एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का ही उपयोग करें तथा रेल परिसरों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। अमित कुमार सिंह जनसम्पर्क अधिकारी प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे Post navigation जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश कार्मिकों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए सभी पटलों पर सम्बंधित कार्मिंको का नाम, पदनाम तथा उनके द्वारा सम्पादित किए जाने वाले कार्यों की सूची लगाये जाने के दिए निर्देश कृषि विभाग द्वारा आयोजित 05 दिवसीय विराट किसान मेले के चतुर्थ दिवस का आयोजन