कार्मिकों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए सभी पटलों पर सम्बंधित कार्मिंको का नाम, पदनाम तथा उनके द्वारा सम्पादित किए जाने वाले कार्यों की सूची लगाये जाने के दिए निर्देश सभी पुराने लम्बित प्रकरणों की नियमित सुनवाई करते हुए प्राथमिकता पर करें निस्तारित प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश प्रयागराज जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को सभी अपर जिलाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिये हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सभी कार्यालयों एवं पटल का भ्रमण कर प्रशासनिक कार्यों, अभिलेखों का रख-रखाव, पत्राचार, पुराने प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति, जनसुनवाई व्यवस्था और कार्मिकों की कार्यप्रणाली की जांच करते हुए आवश्यक निर्देश दिये हैं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से उनसे सम्बंधित कार्यों के बारे में जानकारी ली और सभी पटलों पर सम्बंधित कार्मिंको का नाम, पदनाम तथा उनके द्वारा सम्पादित किए जाने वाले कार्यों की सूची लगाये जाने के लिए कहा। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं सभी कक्षों में साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था और पत्रावलियों के रखरखाव को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पत्रावलियों का रख रखाव सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए, ताकि जरूरत पड़ने पर पत्रावलियों को आसानी से निकाला जा सके। जिलाधिकारी ने अभिलेख संधारण की स्थिति का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयी अनुशासन और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम डीडीसी कार्यालय का निरीक्षण करते हुए वहां पर साफ-सफाई और प्रकाश की अच्छी व्यवस्था किए जाने के साथ-साथ फाइलों के उचित रख-रखाव के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जब तक डीडीसी की नियुक्ति नहीं होती है, तब तक अपर जिलाधिकारी आपूर्ति उनके पद से सम्बंधित कार्य का सम्पादन करेंगे। उन्होंने अपर जिलाधिकारी आपूर्ति से सभी पुराने लम्बित प्रकरणों को नियमित सुनवाई करते हुए प्राथमिकता पर निस्तारित करने के लिए कहा है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति कोर्ट में प्रकाश की अच्छी व्यवस्था न होने तथा फाइलों का उचित रख-रखाव नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा वहां पर प्रकाश हेतु लाइटे लगाये जाने, साफ-सफाई तथा कोर्ट में बैठने की अच्छी व्यवस्था कराये जाने हेतु कहा है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति कोर्ट में सबसे पुराने प्रकरणों की जानकारी लेते हुए 2013 से लम्बित सीलिंग से सम्बंधित सबसे पुरानी दो फाइलों को देखा तथा उनकी नियमित रूप से सुनवाई कर उन्हें निस्तारित किए जाने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने सभी कोर्ट कक्षों का रेनोवेशन कराये जाने हेतु नाजिर को प्रस्ताव भेजे जाने के लिए कहा है। निरीक्षण उन्होंने अपर जिलाधिकारी नगर को विडआउट होने वाली पुरानी फाइलों एवं अभिलेखों के विडिंग हेतु अपर नगर मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी को नामित करते हुए विडिंग की कमेटी गठित करने एवं विडिंग प्रक्रिया को तेजी से पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सभी फाइलों को रजिस्टर में अवश्य दर्ज करें एवं लम्बित तथा निस्तारित प्रकरणों से सम्बंधित फाइलों को अलग-अलग कर सभी को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाये। उन्होंने अपर जिलाधिकारी नगर से प्रस्तावित नये रिकार्ड रूम बनाये जाने की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके माध्यम से रिमाइंडर पत्र भेजे जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से सम्बंधित कोर्ट का निरीक्षण किया तथा पत्रावलियों का रख-रखाव एवं उनके निस्तारण की स्थिति को देखा। उनके द्वारा पांच साल से अधिक समय से पुराने लम्बित प्रकरणों के बारे में पूछे जाने पर बताया गया कि पांच साल से अधिक 121 मामले है, जिसपर उन्होंने अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति से सभी पुराने लम्बित प्रकरणों को एक साथ सूचीबद्ध करते हुए नियमित सुनवाई पर लगाकर ऐसे प्रकरणों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने के लिए कहा है। उन्होंने पुराने अभिलेखों की लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कलेक्टेªट परिसर स्थित आबकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा कार्मिकों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी से शराब की दुकानों के बाहर सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने पर पाबंदी लगाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने शस्त्र कार्यालय, सीआरए, ईआरके, न्यायिक अभिलेखागार, प्रोटोकॉल अनुभाग, रिकार्ड रूम सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने सभी पटल सहायकों को समय से उपस्थित होने, चल-अचल सम्पत्ति का मानव सम्पदा पोर्टल पर विवरण भरने तथा सम्बंधित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयसीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान आईजीआरएस से सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा की तथा जनता दर्शन की शिकायतों की मानीटरिंग को और प्रभावी बनाये जाने के लिए कहा। कहा कि सभी जनशिकायती पत्रों में शिकायतकर्ता का नाम मोबाइल नम्बर अवश्य लिखा रहे तथा सभी प्रकरणों में फीडबैक अवश्य लिया जाये। उन्होंने एक ही प्रकरण की बार-बार शिकायत वाले पत्रों को अलग रजिस्टर में अंकित करते हुए प्रकरण के निस्तारण की कार्यवाही की मानीटरिंग कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों पर कब्जे की शिकायत वाले प्रकरणों में कब्जा हटवाये जाने की फाइनल रिपोर्ट लगवाकर ही ऐसे प्रकरणों को निस्तारित किया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती विनीता सिंह, अपर जिलाधिकारी नजूल श्री संजय पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति श्री विजय शर्मा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे Post navigation जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न जिलाधिकारी ने चिन्हित भूमाफियाओं के विरूद्ध गुण्डा एक्ट, गैग्स्टर एक्ट सहित अन्य धाराओं में कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश कार्मिकों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए सभी पटलों पर सम्बंधित कार्मिंको का नाम, पदनाम तथा उनके द्वारा सम्पादित किए जाने वाले कार्यों की सूची लगाये जाने के दिए निर्देश