मण्डलायुक्त ने मेला क्षेत्र में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

प्रयागराज 12 जनवरी

मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने सोमवार को माघ मेला क्षेत्र के परेड ग्राउण्ड में किला रोड पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा लगायी गयी केन्द्र एवं राज्य सरकार के कार्यों, योजनाओं, परियोजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी और जनपद प्रयागराज के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों से सम्बंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रदर्शनी की सराहना की। कहा कि प्रदर्शनी में केन्द्र एवं राज्य सरकार के कार्यों, योजनाओं, परियोजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी से मेले में आने वाले लोगो को केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं, कार्यों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी मिल सकेगी तथा लोग सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकंेगे।

प्रदर्शनी में मा0 मुख्यमंत्री जी की प्रदेशवासियों के नाम की पाती, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, ओडीओपी, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, धार्मिक-आध्यात्मिक एवं सांस्कृति पर्यटन, प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना, एयर कनेक्टिीविटी, एमएसएमई ईकाईयां, डीबीटी के माध्यम से अनुदान का भुगतान, अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति, कानून व्यवस्था चुस्त-अपराध पर अंकुश, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छ भारत अभियान, अटल पेंशन योजना, निःशुल्क सिंचाई, एक्सप्रेस वे सहित अन्य योजनाओं, परियोजनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी है।

मण्डलायुक्त ने उसी परिसर में ‘‘ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक’’ विषयक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, जिसमें संगम नगरी प्रयागराज के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का एक स्थान पर संकलन किया गया है। मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुगण प्रयागराज के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिंक स्थलों के महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी प्रयागराज के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों के महत्व के बारे में मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की जानकारी के लिए उपयोगी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में प्रयागराज के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों का एक स्थान पर संकलन होना प्रदर्शनी के महत्व को और अधिक बढ़ाता है। प्रदर्शनी के माध्यम से माघ मेला की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्ता तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया है। प्रदर्शनी में बडे़ हनुमान जी, अक्षयवट, संगम, उल्टा किला, खुशरोबाग, श्रृंगवेरपुर धाम, मनकामेश्वर मंदिर, नौलखा मंदिर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, आनंद भवन, जैन मंदिर, तारामण्डल, भारद्वाज मुनि, ललिता देवी, नागवासुकी मंदिर, कर्जन पुल, नया पुल नैनी, इलाहाबाद लाइब्रेरी, अशोक स्तम्भ, जैन मंदिर झूंसी, श्री नारायण आश्रम, प्रयाग महात्म्य सहित अन्य धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों से सम्बंधित चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Enable Notifications OK No thanks